Mulayam Singh Yadav Health: पूर्व सीएम को किडनी देने पहुंचा बीएचयू का छात्र, नहीं हो रही है तबीयत सुधार

Mulayam Singh Yadav Health: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं, रविवार को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां गुरुग्राम में मुलायम सिंह को किडनी देने के लिए BHU का एक छात्र पहुंचा है , वहीं उसका कहना है कि, मेै नेताजी के लिए अपनी किडनी दान में देना चहता हूं। 

Mulayam Singh Yadav Health: समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह खराब सेहत के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कई दिनों से भर्ती हैं। जहां डॉक्टर लगातार मुलायम सिंह यादव की सेहत पर नजर रख रहे हैं। 

ये भी है समस्या
Mulayam Singh Yadav Health: वहीं मुलायम सिंह यादव के पारिवारिक सूत्रों से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार उनको निमोनिया के कारण चेस्ट में काफी कंजेशन है। जबकि रविवार को मुलायम सिंह यादव को यूरीन इंफेक्शन और बीपी की भी समस्या हुई थी. हालांकि डयलिसिस को लेकर परिवार से अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। लेकिन उनकी दोनों किडनी सही ढंग से काम नहीं कर रही हैं, इसके कारण कई अंगों पर प्रभाव पड़ रहा है।   

दिग्गजों ने की मुलायम के स्वस्थ होने की कामना
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के मेदांता में भर्ती होने के बाद दिग्गज नेताओं ने उनके स्वस्थ होने की कामना की। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। 

पार्टी नेताओें एवं कार्यकर्ताओं ने उनके स्वास्थ्य में सुधार को लेकर धार्मिक अनुष्ठान भी किए। लंबे समय से बीमार चल रहे 82 वर्षीय मुलायम का मेदांता में डॉ. नितिन सूद और डॉ. सुशील कटारिया की निगरानी में उपचार चल रहा है। उन्हें जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Mulayam Singh Yadav Health: पीएम मोदी ने अखिलेश यादव से की फोन पर बात, जानें पूर्व सीएम का हेल्थ अपडेट

LIVE TV