सांसद हुकुम सिंह को श्रद्धांजलि देने शामली पहुंचे सीएम योगी, कहा- हर मुश्किल में हम हैं

हुकुम सिंहलखनऊ उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता सांसद हुकुम सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास शामली पर पहुंच चुका है।उनका अंतिम संस्कार मायापुर फार्म हाउस कैराना में किया जाएगा। वहीं अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 10:30 बजे उनके आवास पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर: महबूबा सरकार की मेहरबानी, 9730 पत्थरबाजों को किया माफ, वापस लिया जाएगा केस

सीएम ने सांसद के फार्म के अंदर बने कमरे में पहुंचकर सांसद हुकुम सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, राज्यमंत्री सुरेश राणा, सांसद संजीव बालियान, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार भी सीएम के साथ मौजूद रहे। फार्म हाउस के अंदर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सांसद के परिवार के लोगों से वार्ता की।

श्रद्धांजलि देने के साथ ही हुकुम सिंह की बिटिया मृगांका सिंह व परिवार के अन्य सभी सदस्यों को सांत्वना दी। उन्होंने बेटी को कहा कि हर मुश्किल में वह उनके परिवार के साथ खड़े है। वह लोग कभी भी उनसे सीधा मुलाकात कर सकते है।

गौरतलब है कि, भाजपा के कद्दावर नेता और कैराना लोकसभा सीट से सांसद हुकुम सिंह का शनिवार की रात निधन हो गया। हुकुम सिंह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। हुकुम सिंह ने नोएडा के जेपी अस्पताल में अंतिम सांस ली। सांसद हुकुम सिंह की तबीयत कुछ समय से खराब चल रही थी। पहले भी उन्हें कई दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था।

हुकुम सिंह मुजफ्फरनगर जिले के कैराना में ही रहते हैं। उनका जन्म 5 अप्रैल 1938 को हुआ था। उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीए और एलएलबी की पढ़ाई पूरी की।

यह भी पढ़ें : होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक चिकित्सक लिख सकेंगे एलापैथिक दवाएं, बस करना होगा ये कोर्स

बता दें कि, हुकुम सिंह सात बार विधायक रहे हैं। 1974 में वे पहली बार विधायक बने थे। सांसद हुकुम सिंह के निधन के कारण सोमवार को संसद की कार्यवाही नहीं होगी।

हुकुम सिंह को साल 1975 में उत्तरप्रदेश कांग्रेस समिति के महामंत्री भी बने।  1981-82 में लोकलेखा समिति का अध्यक्ष भी बनाया गया।   1985-1986 तक यूपी सरकार में राज्यमंत्री का पदभार संभाला। हुकुम सिंह यूपी सरकार में 1986-1989 और 1996-2004 के दौरान कैबिनेट मंत्री रहे। मई 2014 में वे 16वीं लोकसभा में निर्वाचित किए गए।

LIVE TV