दुबई में दोस्ती निभा रही नागिन, एक्टर की पत्नी से मिलने पहुंची जेल

मौनी को जेलमुंबई। मौनी रॉय बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। कभी हॉट डांस वीडियो की वजह से तो कभी सलमान के साथ नजर आने पर। बीते दिनों मौनी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसकी वजह से वह सुर्खियों में बनी हुई थीं। अब मौनी को जेल कनेक्‍शन उन्‍हें चर्चा में ले आया है।

खबरों में मुताबिक, मौनी को जेल जाना पड़ गया। हाल ही में आखों में आंसू और रुआंसी लिये मौनी को दु‍बई की जेल में दखा गया है। बता दें, मौनी को किसी जुर्म की वजह से नहीं बल्कि अपनी दोस्‍ती की वजह से जेल जाना पड़ा। वह वहां अपनी दोस्‍त और अमित की पत्नी रूबी से मिलने पहुंची थीं। श्री लंका में छुट्टि‍यां एंजॉय कर रही थी। छुट्टियों के मजे लेते लेते वह दुबई अपनी दोस्‍त से मिलने पहुंच गईं।

सिर्फ मौनी ही नहीं इससे पहले संजीदा शेख, इकबाल खान, लक्की मोरानी, रोहित वर्मा, विक्रम भट्ट, प्रोड्यूसर सुहाना सिन्हा जैसे सेलिब्रिटीज रूबी से मिलने जेल जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Movie Review : आपा के खौफ को बरकरार रखने में नाकामयाब हसीना

बीते दिनों खुलासा हुआ था कि कलर्स चैनल के शो कसम के एक्‍टर अमित टंडन की पत्‍नी महीने भर से जेल में बंद हैं। रुबी एक महीने से दुबई की जेल में हैं। रूबी पेशे से डर्मेटॉलजिस्ट हैं। उनपर कई गंभीर आरोप लगे हैं।

रूबी कुछ सरकारी अधिकारियों से बदतमीजी करने और उनको धमकी देने के आरोप में जेल में बंद हैं। मामला इतना सीरियस है कि उनकी बेल की अर्जी एक बार खारिज तक हो चुकी है। अमित काफी समय से रूबी की हर भरसक मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि उनकी सभी कोशिशे बेकार जा रही हैं। इन दिनों अमित कलर्स के शो कसम में कृतिका सेंगर के अपोजिट नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Movie Review : लाइफ को रीफ्रेश करता है ये ‘न्यूटन’, फिर हो जाएंगे राजकुमार के कायल

कसम से पहले अमित कई टीवी सीरीज में नजर आ चुके हैं। अमित सोनी चैनल साल 2004 के शो ‘इंडियन आयडल’ के कंटेस्‍टेंट रह चुके हैं। उसके बाद उन्‍होंने शो ‘कैसा ये प्‍यार है’ से एक्‍टिंग में डेब्‍यू किया था।

चैनल स्‍टार वन के शो ‘दिल मिल गए’ में डा.अभिमन्‍यू का किरदार निभाने के बाद अमित हर किसी के फेवरेट बन गए थे।

 

LIVE TV