विजयवर्गीय ने कहा कि ‘समृद्ध मप्र’ को पहले दिन मिले 20 हजार से ज्यादा सुझाव, जानें…

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान को पहले दिन ही प्रदेशवासियों का भारी समर्थन मिलने का दावा किया और बताया कि पहले दिन ही 20705 लोगों ने सुझाव दिए हैं।

विजयवर्गीय

विजयवर्गीय ने सोमवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान में प्रदेश की जनता पूरे उत्साह के साथ भागीदारी कर रही है। यही वजह है कि अभियान के पहले ही दिन लोगों ने 20705 सुझाव भेजे हैं। किसी ने फोन लगाया, तो किसी ने व्हाट्सएप या वेबसाइट पर अपना संदेश देकर सुझाव दर्ज कराया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में इस अभियान के लिए प्रदेश कार्यालय से रवाना किए गए डिजिटल रथों ने काम करना शुरू कर दिया है।

विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा की सरकार को जो मध्यप्रदेश मिला था, वह एक बीमारू प्रदेश था। इसे शिवराजसिह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने विकसित मध्यप्रदेश बनाया। अब सरकार इसे समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने के प्रयास कर रही है।

केजरीवाल ने बताया मोदी से क्यों डरते हैं विपक्षी, सब ने भर भी ली हामी!

विजयवर्गीय ने कहा कि सामान्य तौर पर मतदान करने के बाद प्रजातंत्र में मतदाता की भूमिका समाप्त हो जाती है, सरकार के संचालन में उसकी प्रत्यक्ष भूमिका नहीं होती, लेकिन समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान के जरिए मयप्रदेश के मतदाताओं को भविष्य की सरकार के संचालन में भागीदारी का अवसर मिल रहा है। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के करोड़ों लोग यह बताएंगे कि अगली सरकार से प्रदेश के विकास और समृद्धि के लिए उनकी क्या अपेक्षाएं होंगी।

कांग्रेस ने ‘मामा’ के खिलाफ खोल दिया मोर्चा, निर्वाचन आयोग से कर दी ये बड़ी मांग

विजयवर्गीय ने बताया कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में लोग उत्साहपूर्वक इस अभियान में भागीदारी कर रहे हैं। अभियान के पहले ही दिन विभिन्न क्षेत्रों से करीब 13058 फोन कल आए। इसके अलावा व्हाट्सएप पर 4064 तथा वेबसाइट पर 617 मैसेज मिले। समृद्ध मध्यप्रदेश प्रतियोगिता में 1022 लोगों ने भागीदारी की एवं समृद्ध मध्यप्रदेश एंबेसडर नेटवर्क पर 1944 लोगों ने संपर्क किया। इस अवधि में वेबसाइट पर कुल 60031 यूजर्स आए।

देखें वीडियो:-

LIVE TV