यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कल इन जिलों में झमाझम बारिश के हैं आसार

उत्तर प्रदेश में मानसून के आगमन के बाद से राज्य के अलग-अलग इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है, वही मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन मानसून सक्रिय रहेगा। इस बीच हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है, हालांकि, कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। वही यूपी में मानसून के कमजोर पड़ने के बाद गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। इस बीच प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में धूप निकल रही है और बीच-बीच में हल्के बादल भी दिखाई दे रहे हैं, ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी हुई है और गर्मी पसीने छुड़ा रही है।

ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी हुई है और गर्मी पसीने छुड़ा रही है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि आज भी राज्य के अलग-अलग जिलों में आंशिक रूप से बादल दिखेंगे और कहीं-कहीं एक या दो बार बारिश भी हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर धूप निकलने से उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। इस बीच प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में धूप निकल रही है और बीच-बीच में हल्के बादल भी दिखाई दे रहे हैं ।

लखनऊ मौसम
लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

वाराणसी मौसम
वाराणसी में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, यहां भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश हो सकती है।

प्रयागराज मौसम
प्रयागराज में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ एक या दो बार बारिश के आसार हैं।

गोरखपुर मौसम
गोरखपुर में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ एक या दो बार बारिश की संभावना है।

आगरा मौसम
आगरा में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।  

LIVE TV