महिला खिलाड़ियों का मनचलों पर बदसलूकी का आरोप, पुलिस की कार्रवाई में सामने आया अलग ही मामला

लोकेश टण्डन

मेरठ। योगी सरकार भले ही महिला सुरक्षा के लाख दावे करे। लेकिन पश्चिम उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा आज भी भगवान भरोसे ही है। ताजा मामला मेरठ के थाना मेडिकल इलाके के जागृति विहार का है। जहां रिटायर्ड फौजी की दो बेटियों से पड़ोस के युवक छेड़छाड़ करते हैं। और ये बेटी कोई आम नहीं बल्कि देश का नाम रोशन करने वाली नेशनल हॉकी प्लेयर्स हैं।

महिला से छेड़खानी

दोनों खिलाड़ियों का आरोप है कि उनके पड़ोस में रहने वाले चार लड़के आते-जाते उनसे छेड़छाड़ करते हैं और अश्लील कमेंट भी करते हैं। आरोप ये भी है कि पीड़ित परिवार ने जब पुलिस से शिकायत करने की बात कही, तो आरोपी उनके घर पर जाकर जान से मारने की धमकी देने लगे।

इतना ही नहीं एक आरोपी तो खुलेआम तमंचा तक लेकर पहुंच गया। जिसके बाद पीड़ित खिला़ड़ियों ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी और पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है, जिसमें से एक युवक अभी फरार है।

यह भी पढ़ें:- काशीवासियों को मिलने वाली है बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने कर दिया ऐलान

लेकिन अब खिलाड़ियों का आरोप है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आरोपी युवकों के परिजन और रिश्तेदार उन्हें डरा धमका रहे हैं। जिसके बाद आज दोनो खिलाड़ी सुरक्षा की गुहार लगाने एडीजी ऑफिस पहुँची।

वहीं इस मामले में एसएसपी राजेश पाण्डेय का कहना है कि महिला खिलाड़ियों के परिजनों ने पार्क पर अवैध  कब्ज़ा कर रखा था। पार्क में वो अपने पशु बांधा करते थे, जिसकी शिकायत क्षेत्रीय लोगों ने जिले के आला अधिकारियों से कर दी थी।

यह भी पढ़ें:- रहस्यमयी तरीके से गायब हुईं दो बहनें, तलाश के नाम पर पुलिस कर रही आनाकानी

शिकायत करने से महिला खिलाड़ी क्षेत्रीय लोगों से परेशान थी और उन्होंने शिकायतकर्ताओं को फ़र्ज़ी मामले में फंसाने की धमकी भी दी थी। पुलिस अभी तक की जांच में पाया है कि महिला खिलाड़ियों को पहले से विवाद चल रहा था।

देखें वीडियो:-

LIVE TV