मिलिए गुजरात के ‘रबर बॉय’ से , शरीर का लचीलापन देख हो जायेंगे हैरान

हमारा देश बहुत सी अजब गजब खासियत वाले लोगों से भरा पड़ा है  देखा जाए तो ये अजीब खूबियाँ इन लोगों में या तो जन्मजात होती हैं या फिर ये उनकी वर्षों की मेहनत का परिणाम होता है।

rubber boy yash

इसी कड़ी में आअज हम बात कर रहें हैं , गुजरात के रहने वाले यश शाह की जिनको हर कोई ‘रबर ब्‍वॉय’ कहकर बुलाता है, इसकी वजह है उनके शरीर का लचीलापन।

उसके बदन के लचीलेपन को देख लेंगे तो सोचेंगे कि क्या ये लड़का बिना हड्डियों का है।

आप देखिए किस फूर्ति से वो अपने बदन को कहीं भी कितना भी घुमा लेता है।  यश के शरीर में रबड़ की तरह लचक है जिस वजह से वो बिना किसी परेशानी के अपने शरीर को 180 डिग्री तक घुमा लेते है।

यह भी पढ़ें:  समानता और आधुनिकीकरण का अनोखा संगम है ये गाँव

इतना ही नहीं वो अपने हाथ और पैरों को भी 360 डिग्री तक मोड़ लेते है।

Yash-Shah-929441

कैसे मिली प्रेरणा: 

सूरत के यश के रोल मॉडल अमेरिका के कन्टॉर्शनिस्ट जो अपने शरीर को किसी भी तरह से ऐंठ सकता हो, डेनियल ब्राउनिंग स्मिथ हैं। टीवी पर डेनियल का शो के देखने के बाद ही यश ने शरीर को रबड़ की तरह मोड़ने की कला सीखने का फैसला किया।

यश अपने रोल मॉडल की तरह अपने शरीर को मोड़ने की प्रैक्टिस पिछले ढाई सालों से कर रहे हैं। यश ने यूट्यूब विडियोज देख-देखकर ये स्किल्स डवलप की हैं। यश इंडिया के सबसे लचीले इंसान का खिताब दिया जाए।

यह भी पढ़ें: ऐसा अद्भुत कुआँ जिसके जल से सही हो जाते हैं असाध्य रोग

अभी तक ये रिकॉर्ड है पंजाब के जसप्रीत के नाम :

हालांकि अभी ये ख़िताब 17 साल के जसप्रीत सिंह के नाम है। यश जसप्रीत सिंह का हाइपर फ्लेक्सिबिलिटी का नेशनल रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं। वहीं, अपने रोल मॉडल डेनियल का रिकॉर्ड तोड़ना भी उनका सपना है।

LIVE TV