माता लक्ष्मी की चाहिए कृपा तो गलती से भी न करें ये काम

माता लक्ष्मीहर कोई चाहता है कि उसके पास खूब सारी धन-दौलत हो, उस पर माता लक्ष्मी की हमेशा कृपा बनी रहे। तो यदि आप भी यही चाहते है, साथ ही यदि आपके पास धन है और आप उसे ख़त्म करने की बजाये बढ़ाना चाहते है तो हमारे शास्त्रों के अनुसार यह कार्य कभी ना करे और रखे इन बातो का ध्यान।

वास्तु : दिवाली से पहले मेन गेट के पास रखें ये चीजें

  1. किसी भी नए काम को करें तो पूरे आत्मविश्वास के साथ करें। डर-डर कर कोई भी काम करने वाले सफलता के शिखर पर नहीं पंहुच पाते।
  2. तंद्रा अथवा झपकी लेना लक्ष्मी के आगमन का संकेत होता है। रात को जल्दी सोकर सुबह सूर्य उगने से पहले उठ जाना चाहिए। अधिक सोना दरीद्रता को निमंत्रण देने के बराबर है।
  3. आलस्य ऐसा दोष है जिससे मनुष्य अपने वर्तमान और भविष्य दोनों को नष्ट कर देता है। आलस्य के कारण ही मनुष्य उन्नति के साधनों को खो देता है। अपने भाग्य को दोष देकर कर्तव्य का पालन न करना आलस्य है। आलसी व्यक्ति कभी लक्ष्मी प्राप्त नहीं कर सकता।
  4. अवश्यक कार्यों को समय पर पूरा न करने वाले कभी भी धन नहीं कमा सकते।
  5. क्रोध एक ऐसी ज्वाला है। जो किसी दूसरे से अधिक स्वयं को जलाती है। क्रोधी व्यक्ति न तो अच्छे रिश्ते बना सकता है और न सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकता है।
LIVE TV