6 लोगों की आत्महत्या से भड़की मराठा आन्दोलन की आग, मुंबई में आज से जेल भरो आन्दोलन

महाराष्ट्र| मराठा आंदोलन की आग है कि रुकने का नाम नहीं ले रही है , कुछ लोगों की आत्महत्या ने इसकी आग को और भड़का दिया है। देखा जाए तो आंदोलन में अब तक 6 लोगों ने आत्महत्या की है। मुंबई में आज से मराठा आरक्षण के लिए जेल भरो आंदोलन शुरू होगा। इधर मुख्यमंत्री श्री फडनवीस ने लोगों से शांति बनाए रखने के लिए  अपील की है। राज्य में सुरक्षा  व्यवस्था के इंतजाम और सख्त कर दिए गए हैं। लेकिन ये सुरक्षा इंतजाम अभी तक नाकाफी लग रहे हैं।

मराठा

इस आन्दोलन को रोकने की जितनी कोशिश हो रही है, उसके बाद लोगों के आत्महत्या करने से महाराष्ट्र में प्रदर्शन ने आग पकड़ ली है। मराठा समुदाय के लोगों ने मंगलवार को औरंगाबाद-जलगांव मार्ग पर ‘रास्ता रोको’ प्रदर्शन किया था । पुलिस ने बताया कि मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड़ जिले के वीदा गांव के 35 वर्षीय मजदूर अभिजीत देशमुख ने अपने घर के पास एक पेड़ से फांसी लगा ली। जिससे वहां के लोगों में रोष व्याप्त है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए विपक्ष को दिया ‘दोहरा धन्यवाद’

लातूर के पुलिस अधीक्षक शिवाजी राठौड़ ने बताया कि लातूर जिले के औसा में तहसीलदार कार्यालय के बाहर आठ लोगों ने आत्मदाह की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समय पर उनके इस प्रयास को विफल कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया। अधिकारी ने बताया कि हम लोगों ने उन्हें आश्वस्त किया कि हम उनकी मांगों को सरकार के समक्ष उठाएंगे।
मराठा आरक्षण के नेता ने बताया कि हम आज 11 बजे मुंबई के आजाद मैदान में जेल भरो आन्दोलन करेंगे।

 

LIVE TV