फ्लाइट में लगातार गैस छोड़ रहा था यात्री, बदबू ने करा दी इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली। क्या आपने कभी सुना या देखा है कि पाद की वजह से किसी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई हो। सुनने में भले ही बड़ा अजीब लग रहा हो पर ये बात एक दम सच है। दरअसल दुबई से एम्सटर्डम जाने वाली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसकी वजह बनी एक व्यक्ति की पाद, जिससे अन्य सभी यात्री परेशान हो गए। इतना ही नहीं पाद की वजह से फ्लाइट में ही लोगों की लड़ाई शुरू हो गई थी।

इमरजेंसी लैंडिंग

हाल ही में दुबई से एम्सटर्डम जा रही डच एयरलाइन की फ्लाइट की उस वक्त विएना में इमर्जेंसी लैंडिंग करानी पड़ी जब एक यात्री की पाद की वजह से बाकी यात्री परेशान हो गए और हवा में ही लड़ाई शुरू हो गई। यात्री ने कई न्यूज रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए पाद रोकने से इनकार कर दिया।

यह घटना ट्रांसेविया एयरलाइंस एचवी6902 बजट फ्लाइट के अंदर हुई जहां डच के दो लोगों ने अपने साथी को- पैसेंजर को लेकर आपत्ति जताई जो गैस की समस्या से जूझ रहा था लेकिन खुद को कंट्रोल करने की कोशिश नहीं कर रहा था। प्लेन के क्रू मेंबर्स से कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी शख्स गैस छोड़ता रहा।

मामला तब गरमा गया जब व्यक्ति ने पाद मारने से इंकार कर दिया जिसकी वजह से वहां लड़ाई होने लगी। इसके बाद पायलट ने विएना इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट रोकने का निर्णय लिया।

पायलट ने यात्रियों के हंगामा करने की शिकायत की और जैसे ही प्लेन लैंड हुआ, पुलिस एयरक्राफ्ट के पास पहुंची और 4 लोगों को एयरक्राफ्ट से हटा दिया गया।

वहीं पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि यह घटना एक पैसेंजर के कारण हुई जो लगातार पाद रहा था।

LIVE TV