
बच्चे हो या बड़े घर में नानखटाई सभी पसंद करते हैं। काफी हद तक खाने के चीजें तो हम घर में बना ही लेते हैं लेकिन ओवन न होने की वजह से नानखटाई जैसी कुकीस नहीं बना पाते। इन आइटम को बिना ओवन के घर में भी बनाया जा सकता है।
बेसन की नानखटाई
सामग्री –
- बेसन – 1 कप
- चीनी – आधा कप (पिसी हुई)
- देसी घी – आधा कप
- बेकिंग पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- इलाइची पाउडर – 4-5 (इलाइची का)
- पिस्ते – 4-5 (बारीक कटे हुए)
यह भी पढ़ें-समुद्र से 3028 फीट ऊंचाई पर पहाड़ों में स्थित एक ऐसा किला जहां प्रकृति भी झूमती है
विधि-
- एक बर्तन में बेसन, चीनी, इलाइची पाउडर और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- मिश्रण को खसखसा बनाने के लिए उसमें घी डालें। कप थोड़ा सा घी बचाते हुए सारा घी डाल दें। आटे जैसा नरम होने तक उसे गूंथे।
- गैस पर एक बर्तन चढ़ाएं। उसमें 300 से 400 ग्राम तक नमक डालें।
- तेज आंच कर के उस नमक को गरम कर लें।
- उस बर्तन में नमक के ऊपर रखने के लिए, एक जालीदार स्टेंड लें या ऐसा स्टैंड जिसपर प्लेट रखी जा सके रख दें।
- तब तक एक प्लेट में घी लगा लें। उसमें गूंथे हुए बेसन के आंटे लोई काटें और उसे नानखटाई के आकार बना कर प्लेट में रखती जाएं।
- उसके ऊपर बारीक कटे हुए पिस्ते सजा दें।
- अब इस प्लेट को स्टैंड पर रखकर गैस की आंच धीमी कर दें।
- 15 मिनट तक इसे ढ़ंककर पकाएं। 3 से 4 मिनट में इसे चेक करते जाएं।
- ठंडी होने के बाद इसे दूसरे बर्तन में निकाल लें। इसे आप एयर टाइट कंटेनर में बंद करके 2 महीने तक रख सकते हैं।
- तैयार है बेसन की नानखटाई बनाने खुद भी खाएं और मेहमानों को भी खिलाएं।