पतली कलाई को इन योग के साथ बनाएं मजबूत

कई लोग अपने दिन की शुरुआत फेसबुक और वाट्सऐप से करते हैं। जिस वजह से उनका पूरा दिन बेकार हो जाता है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत योग से करेंगे तो आप अपने हर काम में सफल होंगे साथ ही आपका शरीर भी फिट रहेगा। आज हम आपको कलाई को मजबूत बनाने वाले योग सिखाएंगे।

अधो मुखाश्वासन

अधो मुखाश्वासन

यह योग कलाई को मजबूत बनाने के लिए सबसे अच्छा योग है। यह आपकी कलाई पर दबाव डालता है। इस योग को करने के लिए सबसे पहले अपने पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद अपने पैर को सीधा रखें और अपनी कमर को ऊंचे उठाएं। इस अवस्था में आपके हाथ फर्श से टच नहीं होने चाहिए।

यह भी पढ़ें: जान लें, मुंह में छाले होने की असल वजह

प्लांक पोज

कलाई की मजबूती के लिए प्लांक पोज काफी फायदेमंद होता है। इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले पुश अप की मुद्रा में आकर अपने हाथों को कंधों से अंदर की तरफ रखें। इसके बाद अपनी रीढ़ की हड्डी और गर्दन को सीधा रखें। इस दौरान आपका सिर और कमर एक सीध में होने चाहिए।अपनी कोर को दबाते हुए 20 सेकेंड तक इसी मुद्रा में रहें।

मयूरासन

इस योग को करने से हाथ की कलाई मजबूत होती है। सबसे पहले अपनी एड़ियों के बल पर बैठ जाएं। और अपने बाथों को फर्श पर रखें। अब अपने पैरों को सीधा रखें। अब अपने शरीर को ऊपर की तरफ ले जाएं। इस तरह से 4 से 5 बार करें।

मयूरासन

साइड प्लांक पोज

साइड प्लांक पोज

यह आसान कलाई को मजबूत बनाने में काफी मदद करते थे। इसे करने के लिए दाएं हाथ के बल कंधों औप पैरों को सीधा करके लेट जाएं। उसके बाद दाएं हाथ को ही सीधा करते हुए शरीर को ऊपर की तरफ लकर जाएं इससे आप साइड प्लांक पोजीशन में आ जाते हैं। इस दौरान आपके पैर बिल्कुल सीधे होने चाहिए। इसी तरह से दूसरे हाथ से भी करें।

LIVE TV