
मैनपुरी संसदीय सीट पर हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को जिताने के साथ ही मुलायम सिंह यादव की विरासत को बचाने की भी जिम्मेदारी है। इसी कड़ी में अखिलेश यादव ने मैनपुरी में एक जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले अखिलेश यादव ने शीतला माता मंदिर में दर्शन पूजन किया।

सोमवार को मैनपुरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा मैनपुरी का विकास नेताजी ने किया, नेताजी के आंदोलन को आगे ले जाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा BJP जनता से वोट नहीं मांग रही, अफसरों से वोट मांग रही है। बीजेपी सरकार को गरीब की चिंता नही है। किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रही है। सरकार को सिर्फ उद्योगपतियों की चिंता है।
गौरतलब है कि इससे पहले अखिलेश यादव ने शीतला माता मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस दौरान अखिलेश यादव के साथ धर्मेंद्र यादव भी मौजूद रहे। डिंपल यादव के लिए अखिलेश यादव आज 15 चुनावी जनसभा करेंगे। गौरतलब है कि मैनपुरी में मुलायम की विरासत बचाने के लिए बड़ी बहू डिंपल यादव मैदान में है। एकजुट होकर पूरा यादव कुनबा प्रचार में जुटा है।
आज मैनपुरी दौरे पर सीएम योगी, 487.67 करोड़ की 17 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण