महेश बाबू बने आंध्र प्रदेश के नए मुख्‍यमंत्री, ली शपथ

मुंबई। देश भर में 69वें गणतंत्र दिवस की धूम है। हर कोई देशभक्ति के रंग में सराबोर है। इसके बीच टॉलीवुड एक्‍टर महेश बाबू ने अपने फैंस को जबरदस्‍त सरप्राइज दे दिया है। महेश ने आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है।

महेश बाबू

मुख्यमंत्री पद के लिए महेश बाबू को शपथ लेते सुनकर उनके फैंस को बेहद खुशी मिली है। उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। शपथ लेते हुए महेश बाबू की ऑडियो क्‍लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें, मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ले रहे महेश बाबू की ऑडियो क्‍लिप उनकी अपकमिंग फिल्‍म का ऑडियो टीजर है। यह टीजर उनकी अपकमिंग फिल्‍म ‘भारत अने नेनू’ का है। गणतंत्र दिवस के मौके पर महेश की अपकमिंग फिल्‍म की पहली झलक सामने आई है।

टीजर के अलावा फिल्‍म का पोस्‍टर भी लॉन्‍च हो गया है। पोस्‍टर में महेश का लुक भी देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर महेश ने अपनी फिल्‍म के पोस्‍टर और ऑडियो टीजर को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें:   भारत की भव्यता को जानना है तो देखिए पाकिस्तान में पैदा हुए इस अभिनेता की फिल्में

खबरों के मुताबिक, महेश की इस फिल्‍म का क्‍लैश रजनीकांत और अक्षय कुमार स्‍टारर ‘2.0’ से हो सकता है। क्‍लैश से बचने के लिए मेकर्स नई तारीख भी अनाउंस कर सकते हैं।

 

https://www.facebook.com/urstrulyMahesh/videos/2059978534238211/

 

 

LIVE TV