Mahatma Gandhi Jayanti: PM मोदी, सोनिया गांधी सहित राजनीतिक नेताओं ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

Mahatma Gandhi Jayanti: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती पर आज (02 अक्टूबर 2022, रविवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई राजनेताओं ने राजघाट पहुंचकर गांधी जी को याद किया।

Mahatma Gandhi Jayanti: गांधी जयंती के मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ”पूज्य बापू की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। गांधीजी ने देश में ग्राम विकास और आत्मनिर्भरता का जो विचार दिया था, वह आज आज़ादी के अमृतकाल में एक नए युग में प्रवेश कर चुका है, उनके विचार और आदर्श  देशवासियों को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे ।

सोनिया गांधी ने भी अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Mahatma Gandhi Jayanti: बापू की जयंती के खास मौके पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी रविवार सुबह राजघाट पहुंचे। उन्होंने बापू की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लिखा, ” बापू ने हमें सत्य और अहिंसा के पथ पर चलना सिखाया। प्रेम, करुणा, सद्भाव और मानवता का अर्थ समझाया. आज गांधी जयंती पर, हम प्रण लेते हैं, जिस तरह उन्होंने देश को अन्याय के खिलाफ एकजुट किया था, वैसे ही अब हम भी अपना भारत जोड़ेंगे।

Lal Bahadur Shastri Jayanti : 40 रुपये में चल जाता था पूर्व पीएम का काम, जानें शास्त्री जी की सादगी के मशहूर किस्से

LIVE TV