VIDEO : रिवॉल्वर लेकर मैदान में पहुंचे धोनी, 40 सेकेंड्स में झोंके 15 फायर

नई दिल्ली। भारतीय टीम पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के गगनचुम्बी छक्कों से कौन वाकिफ नहीं होगा। लेकिन क्या आपको पता है। टीम के भीष्म पितामह कहे जाने वाले धोनी एक ज़बरदस्त निशानेबाज भी हैं। ये निशाना गेंद से स्टंप साधने का नहीं बल्कि रिवॉल्वर से निकलती गोलियों को टारगेट तक पहुँचाने का है।

महेंद्र सिंह धोनी

दरअसल, धोनी ने शूटिंग करते हुए एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें वह एक के बाद एक फायर करते नजर आ रहे हैं। वीडियो ट्वीट करते हुए धोनी ने लिखा कि एड्स शूटिंग से ज्यादा मजा शूटिंग करने में आता है।

30 सेकेंड के इस वीडियो में धोनी ने लगातार 15 फायर किए हैं। और इनमें से ज्यादातर फायर निशाने पर जाकर भी लगे हैं। शूटिंग के बाद धोनी अपनी गन को रखते हुए नजर आ रहे हैं।

फिलहाल, धोनी IPL के मैचों में व्यस्त हैं, बावजूद इसके उन्होंने शूटिंग का शौक पूरा करने के लिए वक्त निकालकर निशानेबाजी की। धोनी को अक्सर ऐसे साहसिक कारनामे करते देखा जाता है।

यह भी पढ़ें:- भारत को गोल्ड दिलाने वाली पूनम यादव के साथ मारपीट

धोनी का घुड़सवारी से लेकर बाइक का प्रेम जगजाहिर है। एक बार उन्हें विज्ञापन शूट में आसमान से छलांग लगाते हुए भी देखा गया है। धोनी के इसी जज्बे को देखते हुए उन्हें प्रादेशिक सेना की ओर से मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि भी दी गई है।

वर्दी पहन लिया पद्म भूषण

हाल ही में धोनी ने सेना की वर्दी पहनकर पद्म भूषण सम्मान ग्रहण किया था। उन्होंने वर्दी पहनकर सम्मान लेने के पीछे की वजह के बारे में बताते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि पद्म भूषण सम्मान से नवाजा जाना एक बड़ी बात है और इसे आर्मी की यूनिफॉर्म में रिसीव करना इस खुशी को दस गुना बढ़ा देता है।

यह भी पढ़ें:- #CWG2018 : फ्री स्टाइल कुश्ती में विनेश फोगाट ने जीता गोल्ड मेडल

धोनी ने पोस्ट कर बताया कि जो भी महिला या पुरुष वर्दी में रहकर देश की सेवा कर रहे हैं और उनके परिवार भी जो कष्ट उठा रहे हैं उसके लिए उनका धन्यवाद। आपकी कुर्बानी की वजह से ही हम लोग खुशी मना पाते हैं और अपने अधिकारों को जी पाते हैं।

पूर्व कप्तान धोनी ने इस मौके पर सेना के जवानों का भी शुक्रिया किया था।

देखें वीडियो:-

LIVE TV