लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जल्द ही केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर करेंगे मुख्यमंत्री से मुलाकात

राजधानी लखनऊ में आज 3 दिसंबर दिन शुक्रवार को हजरत गंज स्थित दारूलसफा के बी ब्लाक के कामनहाल में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री व मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर ने सभासदों व जल निगम के अधिकारियों, अभियंताओं, लखनऊ के मंडलायुक्त, लखनऊ नगर निगम के नगर आयुक्त, महापौर संयुक्ता भाटिया, व विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त रुप से बैठक की। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने सभी सभासदों की समस्याओं को सुना जिस पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए एवं लखनऊ में खुदी पड़ी हुई सड़कों को तत्काल ठीक कराने व जल निगम के द्वारा खोदी गई सड़कों को 30 दिसंबर तक पूरी तरह बनाने के निर्देश दिए।

केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने सभी सभासदों से अनुरोध किया गया कि वह अपनी शिकायतों को महापौर संयुक्ता भाटिया को लिख करके दें। यह सारी शिकायतें मंडलायुक्त लखनऊ के पास जाएंगी, मंडलायुक्त लखनऊ ने सभी की जांच करा कर शिकायतों को दूर कराएंगे यदि कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। लखनऊ में बिजली के लाइट लगाने की जिम्मेदारी जिस कंपनी को दी गई थी उस कंपनी ने सही लाइट नहीं लगाई। यही नहीं मरम्मत भी सही तरीके से नहीं किया गया। लिहाजा अब लाइट लगाने व मरम्मत करने की जिम्मेदारी नगर निगम ने स्वयं ले ली है, यह घोषणा आज नगर आयुक्त लखनऊ ने की। उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मति से यह बात रखी कि लखनऊ को कैपिटल सिटी होने के नाते अलग से फंड उपलब्ध कराया जाए जिससे लखनऊ का सही से हो सके एवं बेहतर स्मार्ट सिटी बन सके। माननीय मंत्री कौशल किशोर ने सभी को आश्वासन दिया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी अदित्यनात से वार्ता करने के लिए लखनऊ जनपद के सभी विधायकों व मंत्री गणों के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर अलग से फंड दिलाने का प्रयास लखनऊ नगर निगम को कराएंगे।

LIVE TV