19 नवंबर को शुक्रवार के दिन साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लगेगा। इसी दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि भी है। यह चंद्र ग्रहण सुबह 11:32 मिनट से शुरू होगा और शाम 05:33 मिनट पर खत्म होगा। ये ग्रहण आंशिक तौर पर देखा जा सकेगा। इस ग्रहण का सूतक आंशिक होने की वजह से मान्य नहीं होगा। इसलिए पूजा-पाठ संबंधित किसी भी तरह की पाबंदियां मान्य नहीं होंगी।

यह चंद्र ग्रहण भारत में उपछाया के रूप में दिखाई देगा। भारत में ये केवल अरुणाचल प्रदेश और देश के पूर्वी सीमांत क्षेत्रों में ही दिखाई देगा। इसके अलावा अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में भी इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा।
वृष राशि में यह अंतिम चंद्र ग्रहण लग रहा है इसलिए इस राशि के जातकों को ग्रहणकाल के दौरान बेहद सावधान रहने की जरूरत है इन राशियों के लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। साथ ही साथ सिंह राशि, वृश्चिक राशि और मेष राशि के जातकों को भी इस ग्रहण के दौरान स्वास्थ को लेकर बहुत ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है।

इसके अलावा इन राशियों को कुछ आर्थिक हानि भी हो सकती है। इन जातकों को ग्रहण काल के दौरान किसी भी तरह के निवेश से बचने की जरूरत है वरना आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़े-आज का राशिफल 17-11-2021 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, क्या बरतनी होगी सावधानी