लालजी टंडन की लग गई लॉटरी, नियुक्त हुए बिहार के राज्यपाल
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वयोवृद्ध नेता लालजी टंडन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, बेबी रानी मौर्य को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है। वह के.के. पॉल का स्थान लेंगी।
बयान के अनुसार, इसके अलावा बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर का नया राज्यपाल नियुक्त किए गए, मलिक एन.एन. वोहरा का स्थान लेंगे। वोहरा 10 साल से अधिक समय से इस राज्य के राज्यपाल हैं।
यह भी पढ़ें:- नोटा के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बडा फैंसला, राज्यसभा में बढ़ायेगा सरगर्मी!
केंद्र सरकार ने सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया है।
हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है।
मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद अब सिक्किम के राज्यपाल होंगे।
त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है।
बयान में कहा गया है, “ये नियुक्तियां कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी।”
यह भी पढ़ें:-फेक न्यूज पर अब लगेगी लगाम, भारत सरकार और वॉट्सऐप ने बनाया ये ‘मास्टर प्लान’
देखें वीडियो:-