
उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां आशा सिंह को कांग्रेस की ओर से विधानसभा का टिकट दिया गया है। इस मामले को लेकर कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी(Kuldeep Singh Sengar Daughter) ऐश्वर्या सेंगर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। ऐश्वर्या सेंगर ने वीडियो(Aishwarya Sengar Video) जारी कर कहा कि प्रियंका गांधी राजनीतिक दृष्टिकोण से उठाया गया यह शायद ही आपको सही लगे, लेकिन समाज और नैतिकता का धर्म आपको कभी माफ नहीं करेगा।

कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सेंगर(Aishwarya Sengar) ने कहा कि प्रियंका गांधी ने राजनीतिक लाभ के लिए आशा सिंह को टिकट दिया है। समस्या आशा सिंह से नहीं लेकिन इस बात से है कि प्रियंका गांधी ने उन्नाव की राजनीति के लिए उनके पिता कुलदीप सिंह सेंगर के नाम का इस्तेमाल हुआ। इतना ही नहीं ऐश्वर्या ने आशा सिंह के परिवार पर भी कई आरोप लगाए हैं।
ऐश्वर्या ने जारी किए गए वीडियो में कहा, “लड़की हूं और सच सबके सामने लाने के लिए मैं भी लड़ सकती हूं। प्रियंका गांधी जी राजनीतिक दृष्टिकोण से शायद अपना उठाया गया यह कदम आपको ठीक लगे। मैं राजनीति को तो नहीं जानती लेकिन समाज औऱ नैतिकता का धर्म आपको इसके लिए कभी माफ नहीं करेगा। जिन मां-बेटी को टिकट दिया है उन पर 420 और नकली टीसी बनवाने का मुकदमा दर्ज है। उसी में अभी उनकी जमानत भी खारिज हुई है। जिस परिवार को टिकट दिया गया है उस पर दर्जनों से अधिक मुकदमें तो उन्नाव में ही दर्ज हैं। जब मेरी मां को टिकट मिला था तब तो आपकी पार्टी को सारा धर्म-अधर्म याद आ गया था। इसी मुकदमें में उन्होंने तीन बार समय बदला। पहले दोपहर के 2 बजे फिर शाम के 6 बजे और बाद में रात में 9 बजे। यह भी फैक्ट है कि उस समय मेरे पिता(कुलदीप सिंह सेंगर) 17 किमी दूर उनके उन्नाव कार्यालय में पाई गई। वह नार्को टेस्ट के लिए तैयार थे लेकिन इन्होंने मना किया। अगर एक भी सबूत है कि मेरे पिता ने इनकी तरफ आंख उठाकर देखा तो मेरे पूरे परिवार को फांसी की सजा सुनी दी जाए। आपके(प्रियंका गांधी के) भाई पर भी तो ऐसे ही आरोप लगे थे। एक परिवार को जो बर्बाद कर दे ऐसी राजनीति मेरा उन्नाव कभी स्वीकार नहीं करेगा। 10 मार्च को आपको इसका परिणाम भी दिख जाएगा। उन्नाव का आशीर्वाद मेरे साथ था और हमेशा रहेगा।”