रोजमेरी टी के इतने सारे फायदे जानकर आप भी यह जाएंगे हैरान

कहते हैं चाय हर मर्ज की दवा होती है। छोटी-मोटी बीमारी चाय पी लेने से तकलीफ छूमंतर हो जाती है। ऐसी ही एक और स्वास्थ्य वर्धक चाय है रोजमेरी टी। इस टी का सेवन करने से सेहत अच्छी रहती है। लोगों को इस चाय के बारे में सही से जानकारी ना होने के कारण लोग इसका ज्यादा फायदा नहीं उठा पाते हैं। इस चाय में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल के साथ एंटी माइक्रोबियल जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को तमाम तरह के इंफेक्शन से दूर रखता है। अगर आप इस चाय का रोज सेवन करते हैं तो यह आपके लिए काफी उपयोगी होता है।

रोजमेरी टी

पाचन

रोजमेरी टी एर हर्बल टी है। इसका सेवन कब्ज,दस्त के साथ पेट खराब होने की समस्याओं में किया जाता है। एंटी-स्पास्मोडिक और कार्मिनेटिव गुण का अच्छा स्त्रोत होता है। जो डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखता है। इस चाय के सेवन से पेट से जुड़ी कई समस्याओं का अंत होता है।

लीवर

रोजमेरी टी में बायोएक्टिव कंपाउंड होता है जो फ्री रेडिकल्स को नष्ट करता है और लीवर में मौजूद विषाक्त पदार्थो को फ्लश करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद पेरॉक्साइड लीवन को हेल्दी रखता है।

यह भी पढ़ें: नहीं सुना होगा इस सब्जी का नाम, एक साथ पांच बीमारियों को करती है दूर

बालों

इस चाय में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों को मजबूत और चमकदार बनाते हैं। इतना ही नहीं यह बालों को झड़ने से भी रोकते हैं। इसके अलावा बालों के विकास में भी मदद करती है।

त्वचा

रोजमेरी चाय में शरीर के अंदर ब्लड को सर्कुलेशन बेहतर करने की क्षमता होती है। इस चाय का इस्तेमाल स्किन की कई बीमारियों के लिए बहुत उपयोगी होता है। एग्जिमा और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं को भी ठीक रखता है। इस चाय के सेवन से त्वचा में निखार आता है। रुखी त्वचा भी खिल जाती है।

यह भी पढ़ें: इस सुपरफूड का जरूरत से ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, होना स्किन डिसऑर्डर

सर्कुलेशन

इस टी में मौजूद पोषक तत्व शरीर में ब्लड के फ्लों को बढाते हैं। यह शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है। रोजमेरी टी में एंटीकॉग्युलेंट गुण होते हैं।

 

LIVE TV