Kisan Protest: सरकार को राकेश टिकैत ने दिया जवाब, कहा- ‘टीका लगवाएंगे, पर टेस्ट नहीं कराएंगे’

केंद्र सरकार द्वारा लागू 3 नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है। किसान अपनी मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगाने को मजबूर हैं। इसी कड़ी में किसान नेता राकेश टिकैत आज यानी शुक्रवार को हरियाणा के हिसार पहुंचे हैं। यहां पहुंच उन्होंने बार एसोसिएशन के धरने को संबोधित किया। इस दौरान अपने भाषड़ में किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार को खुला चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अगर हमें कोई छेड़ने की कोशिश करता है तो हम भी उसे नहीं छोड़ेंगे।

इसी के साथ मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान किसान नेता राकेश टिकैट ने कहा कि यूपी में भी तंबू उखाड़ रहे हैं। सरकार का पूरा देश में विरोध है। एक डेढ़ महीने बाद यूपी में सबसे अधिक सभाएं होंगी। दिल्ली के चारों ओर करीब 300 मीटर के एरिया के हिस्से को हरियाणा ही माना जाता है। आगे उन्होंने वैक्सीन को लेकर कहा कि अंदोलन कर रहे हमारे किसान भाई इंजेक्शन लेंगे लेकिन कोरोना टेस्ट नहीं कराएंगे। इंजेक्शन भी तब लगवाएंगे जब आधे इंजेक्शन पुलिस कर्मी लगवाएंगे। हमें सरकार पर बिल्कुल भरोसा नहीं है।

LIVE TV