
नई दिल्ली। जैसे जैसे समय बदल रहा है वैसे वैसे राजनीति करने का तरीका भी बदलता जा रहा है। राजनीति का आलम ये है कि सभी नेता आजकल खुदको हिंदुत्ववादी नेता प्रोजेक्ट करने में लगे हैं। इस ‘सो कॉल्ड’ हिन्दुत्ववादी से कोई नेता पीछे नहीं है।
कैसे बनें हिन्दू नेता?
इसमें ज्यादा कुछ खास करने की जरुरत नही है। बस आपको नियमित अंतराल पर चुनाव के के दौरान मंदिर जाना होगा। और उसके बाद जो सबसे जरुरी काम है वो है। फोटो-वीडियो जरुर बनाएं और उसे जल्द से जल्द सोशल साइट्स पर अपलोड कर दें। ताकि आपके हिन्दुत्ववादी राजनीतिक छवि में कोई आंच न आय।
केजरीवाल भी पहुंचे बजरंगबली दरबार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल आम लोगों के सबसे बड़े मसीहा हैं। ऐसा वो कहते हैं। लेकिन धरातल पर इस बात की सच्चाई में खोट लगता है। जब राजधानी की आम जनता को बुनियादी चीज़ों के लिए सड़कों पर निकलना पड़ जाता है।
लेकिन इस बार केजरीवाल भी बजरंगबली के दरबार में पहुंचे थे। लेकिन कुछ अलग करने की चाहत में कुछ ज्यादा ही अलग कर बैठे।
दरअसल, कांग्रेस के एक स्थानीय नेता ने दावा किया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रोहतक के एक मंदिर में अपने हाथों से चप्पल खोलने के बाद बिना हाथ धोये मंदिर के अंदर गये और उन्हीं हाथों से बजरंगबली को माला भी पहना दिया।
यही नहीं इस शख्स ने घटना से जुड़े एक वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया है। इस शख्स का नाम संजय भट्ट है। जोकि उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता हैं। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है, ‘देखिये दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने हनुमान जयंती के दिन रोहतक हरियाणा दौरे में क्या किया, ध्यान से देखें केजरीवाल ने दोनों हाथों से सैंडल उतारी, हाथ भी नहीं धोये और हनुमान जी के मूर्ति के गले में माला डाल दी।’
यह भी पढ़ें:- होटल की जर्जर इमारत ढहने से 10 की मौत, 2-2 लाख रुपए के मुआवजे का एलान
बता दें कि केजरीवाल इन दिनों हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हैं। 31 मार्च को हरियाणा के रोहतक में उनका रोड शो था। इसी दौरान वह एक मंदिर में पहुंचे थे।
बता दें कि इस रोड शो में आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी हरियाणा से जुड़ी अपनी जड़ों का जिक्र करते हुए राज्य के लोगों से पार्टी को मजबूत करने को कहा। उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी की जोरदार दावेदारी पेश की।
यह भी पढ़ें:- सांप्रदायिक हिंसा के आरोपी केंद्रीय मंत्री के बेटे अर्जित ने किया सरेंडर, भागलपुर कोर्ट में होगी पेशी
उन्होंने कहा कि हम एक नया हरियाणा बनाएंगे। अगर आप शांति, अस्पताल, सड़कें, सुरक्षा, स्कूल चाहते हैं तो ‘आप’ को वोट दें।’
बता दें केजरीवाल मूल रूप से हरियाणा के ही रहने वाले हैं।
देखें वीडियो:-
https://www.facebook.com/100012204573007/videos/451829365233879/