घर की वास्तु में रखें इन बातों का ध्यान, तो कभी नहीं बढ़ेगा आपसी तनाव

ऐसा कौन सा घर है जहां पर लड़ाई और झगड़े ना होते हो। लेकिन उसके बाद सब समान्य हो जाता है। झड़गे हर घर में होते हैं लेकिन असल घर वह होता है जिस घर में लड़ाई के बाद सबकुछ समान्य हो जाता है। क्योंकि अगर आपके घर के यह झगड़े अगर बड़े हो जाते हैं तो आपके घर को बिखरने में समय नहीं लगता है। लेकिन आज हम आपको वास्तु के वह दोष के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके कारण घर के व्यक्तियों का घर में किसी ना किसी बात पर तनाव रहता है।

वास्तु

वास्तु के हिसाब से उत्तर-पूर्व दिशा का बहुत ही महत्व है। इस दिशा में अगर आप कूढ़ा रखते हैं तो घर के लोगों के बीच हमेशा तनाव बना रहेगा।

ईशान कोण यानि कि उत्तर-पूर्व दिशा में कभी भी बिजली से संबंधित कोई भी उपकरण नहीं होने चाहिए। ऐसा करने से सदा पुत्र और पिता के बीच आपसी मनमुटाव बना रहेगा।

यह भी पढ़ें- बिजी लाइफ में भी अपने बच्चों के लिए निकाले समय, परवरिश पर दें ध्यान

घर के उत्तर पूर्व कोने में स्टोर रूम नही बनवाना चाहिए ऐसा करने से भी घर के सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़ा होता है।

वास्तु अनुसार उत्तर पूर्वी  दिशा में रसोई घर या शौचालय होने पर घर के सदस्यों की बीच में मनमुटाव बना रहता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए घर के उत्तर पूर्वी दिशा में रसोईघर या शौचालय नही होना चाहिए।

LIVE TV