कर्नाटक चुनाव : 5 बजे तक 64 फीसदी मतदान

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों में से 222 सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। दो सीटों में से एक पर विधायक के निधन के चलते और दूसरी सीट पर वोटर कार्ड मिलने की वजह से वोटिंग स्थगित कर दी गई है। प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 24 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। वहीं दो घंटे बाद दोपहर 1 बजे तक 37% मतदान हुआ। कुछ देर पहले आए आंकड़ोे के हिसाब से 3 बजे तक 56% वोटिंग हुई है। इसके बाद 5 बजे तक 64 फीसदी मतदान हुआ है।

कर्नाटक चुनाव

तीन महीने के धुआंधार चुनावी प्रचार के बाद कर्नाटक में नई सरकार चुनने के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। भाजपा के मुख्‍यमंत्री पद के उम्‍मीदवार येदियुरप्‍पा ने शिकारपुर से अपना वोट डाला। मतदान से पहले उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की।

यह भी पढ़ें : वादा खिलाफी से नाराज लोगों ने किया तिरुपति में अमित शाह के काफिले पर पथराव

कर्नाटक में 4.98 करोड़ से अधिक मतदाता हैं जो 2600 से अधिक उम्मीदवारों के बीच से अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इन मतदाताओं में 2.52 करोड़ से अधिक पुरुष, करीब 2.44 करोड़ महिलाएं और 4,552 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

मोदी ने यूथ को किया मैसेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के लोगों से आज राज्य विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया है। मोदी ने ट्वीट किया, मैं कर्नाटक की मेरी बहनों और भाइयों से आज बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं। मैं विशेष रूप से युवा मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे मतदान कर अपनी भागीदारी के साथ लोकतंत्र के इस त्यौहार को समृद्ध करें।

LIVE TV