सुबह उठकर बस करें यह काम, बन जाएगा पूरा दिन

माना जाता है कि अगर दिन की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा जाता है। अगर दिन की शुरुआत अच्छी होती है तो आपके अंदर पूरा दिन सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं सुबह उठकर क्या काम करने चाहिए और क्या काम नहीं। जिसके कारण आप पूरा दिन सकारात्मक ऊर्जा से ही घिरे रहे। आज हम आपको बताने जा रहे हैं वह काम जो आपको सुबह उठकर करने चाहिए।

सुबह उठकर

शीशा देखने से बचें

लोगों की अधिकतर आदत होती है वह सुबह उठकर सबसे पहले शीशा देखने का काम करते हैं। लेकिन उनका यह करना बिल्कुल गलत है। क्योंकि शीशे पर सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा होती है। जब आप सुबह-सुबह उठकर शीशा देखते हैं तो शीशे की नकारात्मक ऊर्जा आप पर भी पड़ती है। जिसका सबसे अधिक असर हमारे चेहरे पर होता है। शीशे की नकारात्मक ऊर्जा शीशे से आंखों के माध्यम से हमारे शरीर में प्रवेश कर जाती है।

यह भी पढ़ें: जम्मू – कश्मीर में पहाड़ियों और खूबसूरत घाटियों से घिरा यह गांव

हथेली देखें 

सुबह सोकर उठते ही अपने देवता को देखना सबसे उचित रहता है। क्योंकि हर इंसान के सुबह के चेहरे के अलग भाव होते हैं। अपने ईष्ट देव का चेहरा देखने से सदैव ही आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। ऐसा माना जाता है कि सुबह उठते ही अगर आप अपनी हथेली देखते हैं तो आपके लिए अच्छा होता है। अगर आप अपनी हथेली को सुबह उठकर ही देख लेंगे तो आप समझो आपको भगवान के दर्शन हो गए। क्योंकि आपकी हथेली में मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए कहा जाता है कि आपको उठते ही अपनी हथेली को देखना चाहिए।

सुबह उठकर

अगर आप सुबह अपने किसी काम से निकलें हैं और आपको रास्ते में कोई सफाई कर्मी मिल जाए जो साफ सफाई कर रहा हो तो समझिए आपका दिन बन गया। वास्तु के हिसाब से सफाई कर्मियों के ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है तो उनको देखना इसलिए भी शुभ माना जाता है।

 

 

LIVE TV