जम्मू – कश्मीर में पहाड़ियों और खूबसूरत घाटियों से घिरा यह गांव

लद्दाख,जम्मू और कश्मीर का बहुत ही लोकप्रिय स्थान है। यह स्थान पर्यटकों के बीच काफी खूबसूरत है। लोग यहां दूर-दूर से सैर करने के लिए आते हैं। आज के समय में घूमने वाले स्थानों में लद्दाख का नाम का एक अच्छी जगह शुमार है। ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, गहरी घाटियां,रोलिंग खूबसूरत खेत इस जगह की खूबसूरती बढ़ा देते हैं। यहां का खुशनुमा वातावरण स्वर्ग से कम नहीं है। तो चलिए आज हम आपको इन घाटियों के बारे में बताते हैं।

जम्मू – कश्मीर

पादुम का वातावरण

यहां का वातावरण घूमने के हिसाब से बहुत अच्छा माना जाता है। यहां पर प्रदूषण ना के बराबर होने की वजह से ही यहां पर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। लद्दाख में जांस्कर जिले के बीच एक छोटा सा गांव है जिसका नाम है पादुम। इस गांव का नाम आठवीं शताब्दी के गुरु पद्मसंभव के नाम पर रखा गया है। यह घाटी चारों तरफ से खूबसूरत पहाड़ियों से घिरी हुई है।

यह भी पढ़ें: मार्केट के केमिकल प्रोडक्ट्स के स्थान पर घर के ही बने फेस पैक करें ट्राई, पाएं खूबसूरत त्वचा

पादुम आने की वजह

अगर आप भी शांत और खुशनुमा माहौल में कुछ पल की सांस लेना चाहते है तो आपको पादुम के खूबसूरत स्थान पर आना ही चाहिए। यहां के ठंडे मौसम में आप भी आराम फरमा सकते हैं। यहां पर कई मठ होने के नाते यह स्थान धार्मिक यात्रा के लिए भी काफी जाना जाता है। आप यहां आकर बौद्ध धर्म के बारे में जान सकते हैं। यहां के प्रमुख मठों में बरदन मठ और कुरशा मठ काफी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: ज्यादा ठंड लगने से हो सकती है, शरीर के तापमान से जुड़ी यह बीमारी

कैसे पहुंचें

आप यहां पर तीनों मार्गो के जरिए जा सकते हैं। यहां का नज़दीकी एयरपोर्ट लेह में है। जो पादुम से महज 440 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां से पादुम के लिए आप कैब या सार्वजमनिक वाहर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप यहां रेल मार्ग से भी जा सकते हैं। यह रास्ता थोड़ा लम्बा है लेकिन आप इस रास्ते के माध्यम से एक अच्छे सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

 

LIVE TV