कश्मीर में शहीद हुए मानवेंद्र रावत का पार्थिव शरीर लाया गया जॉली ग्रांट एयरपोर्ट

राजकुमार अग्रवाल

डोईवाला। जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए रुद्रप्रयाग जिले के सपूत मानवेंद्र रावत शहीद हो गए। इसकी खबर से पूरे रुद्रप्रयाग में शोक की लहर दौड़ गई।

मानवेंद्र रावत

आज शहीद का पार्थिव शरीर जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा। जहाँ शहीद मानवेंद्र को सैन्य सम्मान दिया गया। शहीद मानवेंद्र रावत रूद्र प्रयाग जिले के कालीमठ घाटी के कविल्ठा गांव के रहने वाले है। उनके दो बच्चे हैं जिनमें एक लड़का और एक लड़की है।

यह भी पढ़ें:- कल सड़को पर दौड़ेगी सरकार, योग दिवस से पहले रिहर्सल का कार्यक्रम तय

आपको बता दें 13 जून को जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में आतंकवादियों ने घुसपैठ कर दी थी। उसके बाद सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाला। दोनों ओर से जबरदस्त गोलीबारी हुई।

जिसमें 6 गढ़वाल रायफल के जवान मानवेंद्र और साथियों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया लेकिन एक गोली जवान मानवेंद्र को लग गई और वह देश के लिए लड़ते हुए शहीद हो गये।

देखें वीडियो:-

LIVE TV