जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी को हुआ कोरोना, खुद को करा आइसोलेट

कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का कहर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। दुनिया भर की सरकारें अपने देशवासियों को सतर्क रहने और उनके लिए सख्त कदम उठा रही है। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले देशभर में सबसे ज्यादा हैं। जिसकी वजह से अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। हाल ही में जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल दोनों की कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी खुद जॉन अब्राहम ने सोशल मीडिया के जरिए बताई है कि वो और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

जॉन अपने इंस्टाग्राम में लिखते है कि, “‘तीन दिन पहले मैं एक शख्स के संपर्क में आया, जिसके बारे में मुझे बाद में पता चला कि वह कोविड पॉजिटिव था। अब प्रिया और मुझे भी कोरोना हो गया है और हम दोनों घर पर क्वारंटीन हैं। हम किसी के भी संपर्क में नहीं हैं। हम दोनों का ही टीकाकरण हो चुका है और बहुत हल्के लक्षण हैं। आप सभी अपना ख्याल रखिए और सुरक्षित रहिए। मास्क पहने रहिए।”

बॉलीवुड में पिछले कुछ दिनों में सीमा खान, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, नोरा फतेही, मृणाल ठाकुर कोरोना के शिकार हो चुके हैं। बीते रोज “बेताब” और “अर्जुन” जैसी फिल्मों के निर्देशन करने वाले राहुल रवैल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। 

इसके साथ ही 30 दिसंबर को, नोरा फतेही ने अपने फैंस को बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वह डॉक्टर्स की देखरेख में अपना इलाज करवा रही हैं। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वायरस ने उन्हें बुरी तरह प्रभावित किया है। बीते शनिवार को मृणाल ठाकुर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर अपने काेरोना पॉजिटिव आने की खबर दी थी।

महाराष्ट्र में 11,877 नए कोरोना केस भी दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 8036 मामले अकेले मुंबई के हैं। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को पॉजिटिविटी दर बढ़कर 4.59% पर पहुंच गई है। अगर ओमिक्रॉन की बात करें तो इसके मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब तक ओमिक्रॉन के 1703 से अधिक मरीज सामने आ चुके हैं। ओमिक्रॉन का कहर पूरे देश में लगातार बढ़ता जा रहा है।

LIVE TV