JNU छात्रसंघ: लेफ्ट ने दी ABVP को मात, गीता कुमारी बनी अध्यक्ष

गीता कुमारीनई दिल्ली। देश और दुनिया की अग्रणी यूनिवर्सिटी के तौर पर मशहूर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट यूनिटी की कैंडिडेट गीता कुमारी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर ली है। उन्हें कुल 1506 वोट मिले। विद्यार्थी परिषद की नजदीकी उम्मीदवार को 1042 वोट मिले। उनके साथ सेंट्रल पैनल में जीतने वाले अन्य तीन उम्मीदवार भी लेफ्ट से ही हैं।

गौरतलब है कि गीता कुमारी छात्र संगठन AISA का हिस्सा हैं। इस बार AISA, SFI और DSF साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे थे। यूनाइटेड लेफ्ट ने वाइस प्रेसिडेंट (सिमोन जोया खान), ज्वाइंट सेक्रेटरी (शुभांशु सिंह) और जनरल सेक्रेटरी (डुग्गीराला श्रीकृष्ण) पर भी कब्जा कर लिया है।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के छात्र संगठन (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के प्रत्याशियों ने भी अध्यक्ष पद समेत सेंट्रल पैनल के सारे सीटों पर युनाइटेड लेफ्ट को कड़ी टक्कर दी। विद्यार्थी परिषद् की ओर से अध्यक्ष पद की दावेदार निधि त्रिपाठी दूसरी पोजिशन पर रहीं। गौरतलब है कि इस चुनाव में परिसर के भीतर बहुजन राजनीति की लकीर खींचने वाला छात्र संगठन BAPSA भी बहुत पीछे नहीं रहा। इस संगठन के प्रत्याशियों ने भी युनाइटेड लेफ्ट को कड़ी टक्कर दी। BAPSA को कैंपस के ही युनाइटेड ओबीसी फोरम जैसे संगठनों ने समर्थन दिया था।

AISF की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार अपराजिता राजा काफी पीछे रह गईं। वहीं कांग्रेस की छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रत्याशी सबसे पीछे रहे। इस पूरे चुनाव में परिसर में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर दावेदारी करने वाले फारूख आलम को भी अच्छे वोट मिले।

प्रेसिडेंट

 

गीता कुमारी- (लेफ्ट यूनिटी)- 1506

 

निधि त्रिपाठी- (एबीवीपी)- 1042

 

शबाना अली- (बाप्सा)- 935

 

वाइस प्रेसिडेंट

 

सिमोन ज़ोया खान (लेफ्ट यूनिटी)- 1876

 

दुर्गेश कुमार (एबीवीपी)- 1028

 

सुबोध कुमार (बाप्सा)- 910

 

जनरल सेक्रेटरी

 

डुग्गीराला श्रीकृष्णा- (लेफ्ट यूनिटी)- 2082

 

निकुंज मकवाना- (एबीवीपी)- 975

 

करम बिद्यनाथ खुमान- (बाप्सा)- 854

 

ज्वाइंट सेक्रेटरी

 

शुभांशु सिंह- (लेप्ट यूनिटी)- 1755

 

पंकज केशरी- (एबीवीपी)- 920

 

विनोद कुमार- (बाप्सा)- 862

LIVE TV