जर्सी नम्बर 10 हुई रिटायर, जानिए बाकियों के ‘पीछे’ की असल कहानी

जर्सी नंबरनई दिल्ली। टीम इंडिया के लिए श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर मैदान पर 10 नंबर की जर्सी पहनकर क्या उतरे सोशल मीडिया पर ट्रोल की बाढ़ सी आ गयी। इसे लेकर लोगों ने शार्दुल और बीसीसीआई को भी ट्रोल किया। लोगों का मानना है कि सचिन ने इसी 10 नंबर की जर्सी को पहन कर दो दशक से तक भारतीय क्रिकेट को एक नए मुकाम पर पहुंचाया।

10 मार्च 2012 को सचिन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कर दिया। उसके बाद पांच साल तक इस 10 नंबर जर्सी को किसी ने हाथ नहीं लगाया था। लेकिन तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर जब 10 नंबर की जर्सी पहन कर अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया तो इस पर हंगामा हो गया। जिसके चलते बीसीसीआई ने सचिन की 10 नंबर की जर्सी को अनाधिकारिक रूप से रिटायर करने का फैसला किया है।

हर खिलाड़ी की जर्सी पर एक नंबर जरुर होता है। ये नंबर गेम हर खिलाड़ी अपनाता है। लेकिन ये नंबर यूं ही नहीं खिलाड़ी चुनते है इसके पीछे कोई न कोई कहानी या वजह जरुर होती है। सचिन ने भी एक इंटरव्यू में माना था कि उनके सरनेम ‘ten’dulkar में 10 आता है। इसलिए नंबर 10 इस्तेमाल करते हैं। तो चलिए जानते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के पांच खिलाड़ियों के नंबर के पीछे की कहानी:-

महेंद्र सिंह धोनी:- भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और और धाकड़ क्रिकेटर धोनी 7 नंबर की पहनते हैं। जिसकी वजह है उनका बर्थडेट यानी 7 जुलाई। जर्सी की एक और भी स्टोरी है, दरअसल उनके फेवरेट फुटबॉलर डेविड बेकहम और रोनाल्डो भी नंबर 7 की जर्सी ही पहनते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

विराट कोहली:- भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की जर्सी का नंबर 18 है। दरअसल 18 दिसंबर 2006 को उनके पिता का निधन हो गया था। तब वो 18 साल के ही थे। इसी वजह से विराट 18 नंबर की जर्सी पहनते हैं।

जर्सी नंबर

युवराज सिंह:- सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज 12 नंबर की जर्सी पहनते हैं। इसे पीछे उनकी बर्थडेट वजह है। दरअसल 12 दिसंबर को उनका जन्म हुआ था। दिसंबर 12वां महीना भी होता है। साथ ही उनका जन्म भी 12 बजे हुआ था। चंडीगढ़ के सेक्टर 12 में पैदा हुए थे। तब से युवराज और ये नंबर 12 बेहतरीन तरीके से चल रहे हैं।

युवराज सिंह

हार्दिक पंड्या:- धाकड़ क्रिकेटर हार्दिक पंड्या 228 नंबर की जर्सी पहनते है। इसके पीछे की कहानी भी दिलचस्प है। बड़ोदा की टीम से अंडर 16 का मैच खेल रहे थे। टीम 350 रन से ज्यादा का टार्गेट चेस करते हुए 23 रन पर 4 विकेट गंवा बैठी थी। तब पंड्या ने 228 रन बनाकर मैच में जीत दिलाई थी।

हार्दिक पंड्या

रविचंद्रन अश्विन:- भारतीय टीम के स्पिन बॉलर अश्विन 99 नंबर की जर्सी पहनते है। दरअसल उनका 9 नंबर फेवरेट है। इसके साथ ही स्कूल टाइम में उनका रोल नंबर 9 था। वो 9 नंबर ही लेना चाहते थे मगर जब वो टीम में आए 9 नंबर पार्थिव पटेल के पास था। इसलिए उन्होंने 99 ले लिया।

रविचंद्रन अश्विन

LIVE TV