सेट पर लौटी जाह्नवी का ये लुक आपको दिलाएगा श्रीदेवी की याद

मुंबई। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर पिछले महीने दुबई में हुए अपनी मां के निधन के बाद काम की प्रतिबद्धताओं के चलते शूटिंग पर वापस लौट आईं हैं। अपनी बहनों के साथ अपने जन्मदिन के जश्न के बाद जाह्न्वी ने फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है और सेट से उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें वह साड़ी पहने बिल्कुल अपनी मां जैसी लग रही हैं।

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित फिल्म से जाह्न्वी और शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं।

हाल ही में जाह्नवी ने अपना 21वां जन्‍मदिन सेलि‍ब्रेट किया है। श्रीदेवी के निधन के बाद यह जाह्नवी का पहला जन्‍मदिन था। कपूर परिवार ने जाह्नवी के इस दिन को यादगार और खूबसूरत बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। खासकर परिवार की सभी लड़कियों ने साथ मिलकर जाह्नवी को आखें नम करने का मौका नहीं दिया। 6 मार्च को घर में ही परिवार के सदस्‍यों के साथ जाह्नवी का जन्‍मदिन मनाया गया था।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड का पहला ‘आशिकी’ बॉय करने जा रहा कमबैक

कपूर परिवार की लड़कियों ने साबित कर दिया कि भले ही श्रीदेवी को खोने का दुख बहुत बड़ा है लेकिन वह हमेशा उनके दिल में मौजूद रहेंगी। अपने पहाड़ जैसे गम को दुनिया को न दिखाते हुए कपूर परिवार ने हंसी-खुशी जाह्नवी का जन्‍मदिन मनाया।

LIVE TV