कासगंज हिंसा : आगजनी से तीसरे दिन की शुरुआत, इंटरनेट सेवाएं बंद

लखनऊ। गणतंत्र दिवस के दिन से आग की लपटों में घिरे कासगंज में दो समुदायों में शुरू हुआ बवाल आज भी जारी है। कासंगज में हुए सांप्रदायिक बवाल के बाद लगातार तीसरे दिन भी हिंसा और आगजनी जारी है। रविवार की सुबह कासगंज के नदरई गेट इलाके में उपद्रवियों ने दुकानों में आग लगा दी।

कासगंज

शनिवार देर रात यह आग और भड़क गई। जिले के कई हिस्सों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए प्रशासन ने जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।

यह भी पढ़ें : कासगंज हिंसा : तिरंगा यात्रा में मारे गए चंदन का हुआ अंतिम संस्कार, फूटा आक्रोश

शनिवार देर रात बाहरी इलाके नदराई और चुंगी में तीन वाहनों को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। इस पूरे मामले अलीगढ़ मंडल के आयुक्त एससी शर्मा ने बताया, ‘हम लगातार इन क्षेत्रों में गश्त लगा रहे हैं ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। यह घटना बाहरी इलाके में हुई है इसीलिए हमारे पास इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है।’

यह भी पढ़ें : कासगंज हिंसा : 49 उपद्रवियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जिले की सीमाएं सील

धारा 144 लागू होने के बाद भी उपद्रवियों ने तोड़-फोड़ और आगजनी की साथ ही दुकानों में लूटपाट भी की। कासगंज हिंसा में अब तक कुल 49 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 10 लोगों को हत्या और दंगा भड़काने और 39 लोगों लॉ एंड ऑर्डर बिगाड़ने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। कासगंज जिले को किले के रूप में तब्दील करते हुए सीमाओं को सील कर दिया गया है।

LIVE TV