कासगंज हिंसा : 49 उपद्रवियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जिले की सीमाएं सील

कासगंज। सूबे के कासगंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प के बाद भड़की हिंसा आज भी जारी है। धारा 144 लागू होने के बाद भी उपद्रवियों ने तोड़-फोड़ और आगजनी की साथ ही दुकानों में लूटपाट भी की। कासगंज हिंसा में अब तक कुल 49 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 10 लोगों को हत्या और दंगा भड़काने और 39 लोगों लॉ एंड ऑर्डर बिगाड़ने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। कासगंज जिले को किले के रूप में तब्दील करते हुए सीमाओं को सील कर दिया गया है।

कासगंज हिंसा

कासगंज हिंसा इसमें चंदन नाम के युवा की गोली लगने से मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। सीएम योगी ने कहा कि उनकी संवेदना परिवार के साथ है। मुख्यमंत्री का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा।

हिंसा पर अखिलेश यादव का बयान

कासगंज की घटना पर उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि गणतंत्र दिवस पर ऐसी घटना दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण है और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। अखिलेश ने कहा कि सरकार को कासगंज में अमन चैन का माहौल कायम करना चाहिए।

साध्वी प्राची को पुलिस ने रोका

हाथरस-कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान हुए साम्प्रदायिक बवाल में मारे गए युवक चंदन गुप्ता का शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही साध्वी प्राची को हाथरस पुलिस ने गाड़ी की चाबी निकालकर सिकंदराराऊ में रोक दिया है। गुस्साई साध्वी प्राची ने पंत चौराहे पर ही शुरू किया धरना और उनके साथ समर्थक भी धरने पर बैठ गए।

यह भी पढ़ें:- कश्मीर में खूनी होली, फिर भी ‘हक’ हमारा है! पाक ने बहाने से UN में उठाया मिल्कियत का मुद्दा

मामला कासगंज के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के बिलराम गेट इलाके का है। मोटरसाइकिल सवारों ने तिरंगा यात्रा निकाली थी, जहां दो पक्षों के बीच भड़की हिंसा में कई वाहनों को आग लगा दी गई और जमकर तोड़फोड़ की गई। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस ने कर्फ्यू जैसे हालात हैं। धारा 144 लगी हुई है।

पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा निकाल रहे कुछ लोगों पर एक गुट के लोगों ने जमकर पथराव करना शुरू कर दिया। जिसके चलते वहां मौजूद लोगों के बीच झड़प शुरू हो गई और देखते ही देखते हिंसा का अख्तियार कर लिया।

शुक्रवार सुबह विद्यार्थी परिषद एवं हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता बाइक से तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे। यह यात्रा मुस्लिम बाहुल्य मुहल्ला हुल्का में पहुंची तो यहां कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए। जिस पर समुदाय विशेष के एक युवक ने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगा दिया।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी होने लगी। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव होने लगा। मुस्लिम बस्ती में घिरे कार्यकर्ता अपनी दो दर्जन से अधिक बाइक छोड़ भागे। जहां उनकी बाइकों को आग के हवाले कर दिया गया और तोडफ़ोड़ कर दी। घटना की खबर शहर में फैली तो हिंदूवादी एकत्रित हो गए।

दूसरे समुदाय के लोगों ने भी मोर्चा संभाल लिया। घर की छतों से पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। कुछ ही देर में उपद्रवियों ने तहसील रोड पर भी फायरिंग कर दी। जिसमें गोली लगने से गली शिवालय रेलवे रोड निवासी चंदन गुप्ता पुत्र सुशील गुप्ता की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:-करणी सेना ने स्कूल बस हमले में भूमिका को नकारा, कहा- सीबीआई करे मामले की जांच

जबकि युवक प्रिंस एवं नौशाद घायल हो गए। नौशाद को अलीगढ़ रेफर किया गया है। उपद्रवियों के पथराव में आधा दर्जन अन्य घायल हुए है। जिसमें कुछ पुलिस कर्मी भी शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम आरपी सिंह, एसपी सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ शहर में पहुंच गए और जगह जगह मोर्चा संभाला।

झड़प के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। हालात पर काबू पाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इलाके में तनाव बना हुआ है। और पुलिस ने कर्फ्यू लगा दिया गया है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV