Instagram का वीडियो आ गया पसंद तो ऐसे करें तुरंत Download

Instagram आज काफी पॉपुलर हो चुका है। इस पर फोटो के साथ-साथ वीडियो भी यूजर्स शेयर करते हैं। ऐसे अक्सर हमें Instagram के वीडियो पसंद आते हैं। जिन्हें हम डाउनलोड करने की सोचते हैं। लेकिन डाउनलोड कैसे करें यह हमें नहीं पता होता। लेकिन एक तरीका है जिससे आप Instagram का वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं।

Learn how to show or hide likes on Instagram

iPhone यूजर्स

Instagram वीडियो को iPhone में डाउनलोड करने के लिए आपको थर्ड पार्टी ऐप की मदद लेनी होगी। इसका इको सिस्टम एंड्रॉयड जितना फ्लैक्सिबल नहीं है। लेकिन कुछ तरीके हैं जिन्हें फॉलो करके आप इंस्टाग्राम वीडियो को आईफोन पर डाउनलोड कर सकते हैं। वीडियो को डाउनलोड करने के लिए आपको Blaze: Browser & File Manager की मदद लेनी होगी। इसे आप ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप डाउनलोड हो जाने के बाद अपने Instagram को ओपन करें। इसके बाद जो वीडियो आप डाउनलोड करना चाहते हैं उसके लिंक को कॉपी कर Blaze ऐप में पेस्ट कर दें। इसके बाद डाउनलोड के ऑप्शन पर टैप कर दें और Export video To Camera Roll ऑप्शन को सेलेक्ट कर लें। वीडियो सेव हो जाएगा।

यह भी पढ़ें…Instagram के लाइट वर्जन पर भी मिलेगा रील्स फीचर, वीडियो बनाने के लिए डेडिकेटेड बटन मिलेगा

Android यूजर्स

Android यूजर्स को Instagram का वीडियो डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐप्स मिल जाएंगे। इसमें से ही एक ऐप है Video Downloader for Instagram। इससे आप जल्दी वीडियो को प्लेटफॉर्म से सेव कर सकेंगे। सबसे पहले इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें। इसके बाद Instagram पर जाकर उस वीडियो के लिंक को कॉपी कर लें। इसके लिए आप टॉप राइट में मौजूद थ्री-डॉट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद कॉपी लिंक पर टैप करें। Video Downloader for Instagram ऐप को ओपन करें। लिंक अपने आप पेस्ट हो जाएगा। जो आपके फोन की गैलरी या फोटो में सेव होगा।

LIVE TV