भारत की ये खूबसूरत जगहें करती है विदेशी पर्यटकों को आकर्षित, दूर-दूर से लोग आते हैं घूमने
भारत धर्म, आस्था, आध्यात्म और शांति का केंद्र है। अगर आप दुनिया के शोर-गुल भूलकर शांति और सुकून पाना चाहते हैं तो भारत ऐसी जगहों से भरा पड़ा है। यहां की नदियां और इनके किनारे बसे शहरों की खूबसूरती शब्दों में बयां नहीं की जा सकती है। भारत में खूबसूरत जगहों और जगहों की अनोखी संस्कृति का बेजोड़ संगम देखने को मिलता हैं। भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो विदेशियों की पसंदीदा पर्यटन स्थल हैं। अगर आपको भी ट्रैवलिंग का शौक है तो अपनी ट्रैवल लिस्ट में इंडिया को टॉप पर रखिए।

वाराणसी
काशी व बनारस के नाम से प्रचलित वाराणसी शहर हजारों साल पुराना गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। यह जगह हिंदुओं के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है। यहीं पर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ का मंदिर है। यहां आपको हर गली में मंदिर देखने को मिलेंगे, इसलिए इसे मंदिरों का शहर भी कहा जाता है। यहां देश ही नहीं विदेश से भी लोग मुक्ति और मोक्ष की तलाश में आते हैं। अपनी एक अलग संस्कृति के लिए प्रसिद्ध यह शहर लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

ऋषिकेश
पूरी दुनिया में ऋषिकेश ध्यान और योग के लिए प्रसिद्ध है इसलिए इसको “योग की राजधानी” के नाम से भी जाना जाता है। ऋषिकेश में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या सबसे अधिक है। एडवेंचर के लिए भी यह एक बढिया विकल्प हैं। अगर आप आध्यात्म को सीखना, समझना या फिर वादियों की शांति व राफ्टिंग करना चाहते हैं तो ऋषिकेश शहर आपके लिए अच्छा विकल्प है। विदेशी यहां दूर-दूर के देशों से आते हैं।

गोवा
अगर आपको मौज मस्ती करना पसंद हैं और छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो गोवा आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता हैं। गोवा देश के फन कैपिटल के रूप में जाना जाता है। यहां के बीच, पार्टियां आपको और कहीं नहीं मिल सकती। यहां की पार्टी आधी रात से शुरू होकर सुबह तक चलती है।

जयपुर
जयपुर घूमने के लिए देश से ही नहीं विदेशों से भी पर्यटक आते हैं। यह शहर इतिहास और संस्कृति का अद्भुत संगम हैं। आप यहां अम्बर पैलेस, सिटी पैलेस, जंतर मंतर, नाहरगढ़ किला, जयगढ़ किला, लक्ष्मी नारायण मंदिर और लेक पैलेस घूम सकते हैं।