दुनिया पर छाएगा ‘मेक इन इंडिया’, पूरे स्पेस पर होगा भारत का ‘कब्ज़ा’

नई दिल्ली। आने वाले 4 सालों में भारतीय स्पेस प्रोग्राम सफलता की एक नई इबारत लिखने के लिए तैयार हो चुका है। अगले चार सालों में देश का भारतीय स्पेस विश्व में वर्चस्व बढाने के लिए जी जान लगा कर करीब 30 PSLV और 10 रॉकेट्स को लॉन्च करेगा।

स्पेस

दरअसल, इतने बड़े पैमाने पर PSLV और रॉकेट्स को लॉन्च करने में करोड़ों रुपयों के खर्च पर बुधवार को यूनियन कैबिनेट अपनी मुहर लगा दी है। यूनियन कैबिनेट ने भारतीय स्पेस प्रोग्राम के लिए 10,911 करोड़ रुपए के बजट पर मुहर लगायी है।

यह भी पढ़ें : हार के बाद कार्यकर्ताओं को चार्ज कर रही भाजपा, उपाध्यक्ष ने लगई पाठशाला

यूनियन कैबिनेट की इस मंजूरी पर बात करते हुए इसरो चेयरमैन के सिवान ने कहा, ”यह इसरो के लिए खुशनुमा पल है। पीएसएलवी और जीएसएलवी रॉकेट लॉन्चेज के लिए कैबिन के अप्रूवल हमें और हमारे स्पेस प्रोग्राम्स को नई ताकत देगा। कम्यूनिकेशन, अर्थ ऑब्जर्वेशन और नैविगेशन आदि एरियाज में सैटलाइट लॉन्चेज की संख्या बढ़ने से न सिर्फ इसरो को बल्कि आम आदमी को भी फायदा पहुंचेगा।” उन्होंने कहा कि 40 रॉकेट्स के लिए भी वित्तीय मंजूरी लाइनअप में है।

यूनियन कैबिनेट की कुछ ख़ास बातें

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि ”इसरो के सबसे वजनी रॉकेट GSLV Mk III के 10 लॉन्चेज के लिए 4,338 करोड़ रुपये कैबिनेट ने मंजूर किए हैं। इसकी मदद से हम चार टन से ज्यादा वजनी सैटलाइट्स को लॉन्च कर सकेंगे। यह स्पेस टेक्नॉलजी में एक बड़ा कदम होगा और इसके बाद वजनी सैटलाइट्स लॉन्च करने के लिए हमें विदेशी स्पेसपोर्ट्स पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।”

यह भी पढ़ें : राजनाथ जम्मू एवं कश्मीर के 2 दिवसीय दौरे पर, अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा का लेंगे जायजा

जितेंद्र सिंह ने बताया कि ,”GSLV Mk III प्रोग्राम बीते तीन से चार वर्षों में मोदी सरकार के नेतृत्व में बना है। यह मेक इन इंडिया प्रोग्राम से जुड़ा है। इस प्रोग्राम की मदद से इसरो न सिर्फ छोटी विदेशी सैटलाइट्स बल्कि चार टन से ज्यादा वजनी सैटलाइट्स को भी लॉन्च करने में सक्षम हो जाएगा।”

सिंह ने आगे बताया कि, कैबिनेट ने 30 पीएसएलवी रॉकेट्स लॉन्च करने के लिए भी अनुमति दे दी है। इसके लिए 6,573 करोड़ रुपये अप्रूव कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसरो स्पेस प्रोग्राम्स में प्राइवेट पार्टिसिपेशन को भी प्रमोट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्पेस मिशन के अलावा भारत अक्टूबर से नवंबर के बीच चंद्रयान-2 को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह भारत के लिए स्पेस प्रोग्राम में एक बड़ी उपलब्धि होगी।

LIVE TV