5 वर्षीय बच्ची ने भारतीय सेना के साथ गाया राष्ट्रगान, इंटरनेट पर वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। राष्ट्रगान गाते हुए 5 साल की एक बच्ची का वीडियो सबसे अलग लग रहा है। बच्ची ने देश के जवानों के साथ मिलकर राष्ट्रगान गाया है। राष्ट्रगान को सुनकर सभी यूज़र्स इनकी प्रशंसा कर रहे हैं।

इस वीडियो में एस्टर हनामते नाम की एक बच्ची है। इसकी उम्र अभी 5 साल है। ये मणिपुर की रहने वाली है। देश के जवानों के साथ ये जन गण मन गाते हुए नज़र आ रही है। असम राइफल्स के साथ मिलकर राष्ट्रगान गाते हुए एस्टर बहुत ही प्यारी लग रही है। इस बच्ची ने राष्ट्रगान की ऐसी तान छेड़ी की पूरी दुनिया इसकी मुरीद हो गई है। इतनी कम उम्र में एस्टर अपने फन में माहिर हो चुकी है। इस वीडियो को इंडियन आर्मी के यूट्यूब चैनल पर डाला गया है, जिसे 8 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।

LIVE TV