केरल बाढ़ में राजनाथ ने विजयन को दिया मदद का आश्वासन, बाढ़ प्रभावित इलाकों करेंगें दौरा

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से टेलीफोन पर बात की और बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी ली। राजनाथ ने उन्हें केंद्र की तरफ से हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।

राजनाथ सिंह

राजनाथ ने ट्वीट किया, “केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से बात की और राज्य में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। मैंने राज्य सरकार को केंद्र से सभी संभावित सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।”

राजनाथ ने कहा कि राहत और बचाव अभियान चल रहा है और गृह मंत्रालय स्थिति पर बराबर नजर रखे हुए है।

केरल में बड़े इलाके बाढ़ के पानी से भरे हैं। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण 48 घंटों में अबतक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल के कई जिलों में बुधवार से भारी बारिश जारी है।

यह भी पढ़ेंःमहाराष्ट्र एटीएस ने हिंदू कार्यकर्ता को किया गिरफ्तार , हिंदू संगठनों ने कहा- ‘बदनाम करने की साजिश’

वहीं, इससे पहले राजनाथ ने लोकसभा में शून्य काल के दौरान कहा कि केंद्र सरकार केरल की स्थिति के प्रति जागरूक है और वह राज्य को सहायता पहुंचाने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहराज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कुछ दिनों पहले बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा किया था।

केंद्र ने बाढ़ प्रभावित राज्य के लिए राहत राशि के तौर पर 80 करोड़ रुपये मंजूर किए थे।

यह भी पढ़ेंःआरूषि हत्याकांड में नया मोड़, आरुषि के माता-पिता की रिहाई के खिलाफ याचिका स्वीकृत

बता दें कि राज्य के एक बड़े हिस्से में बाढ़ और भूस्खलन के कारण मुख्य सड़कें बंद हो गई हैं, जिसके कारण गृहमंत्री ने यह दौरा करने का निर्णय लिया। अब तक बीते 48 घंटों में केरल में आई बाढ़ के कारण 27 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य के विद्युत मंत्री एम.एम. मणि के मुताबिक, इडुक्की बांध के तीन द्वार शुक्रवार तक के लिए खोल दिए गए।

LIVE TV