IMA की हड़ताल : आज शाम 6 बजे तक ठप हैं OPD

भारतीय चिकित्सा संघ देशभर में शुक्रवार 11 दिसंबर को हड़ताल कर रहा है। इसके चलते सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक इमर्जेंसी सेवाओं को छोड़कर किसी भी तरह का इलाज नहीं किया जाएगा। हड़ताल के बीच सभी गैर-आपातकालीन और गैर-कोविड मेडिकल सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी। भारतीय चिकित्सा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर के शर्मा के अनुसार आधुनिक चिकित्सा नियंत्रित और रिसर्च आधारित है। हमें आयुर्वेद की विरासत और समृद्धि पर पूरा गर्व है, लेकिन दोनों को एक साथ मिक्स नहीं किया जाना चाहिए।

यह हड़ताल सरकार के फैसले के विरोध में की जा रही है। सरकार ने आयुर्वेद के छात्रों को भी सर्जरी की अनुमति दे दी है। सरकार की ओर से अध्यादेश में कहा गया कि आयुर्वेद के छात्रों को नाक, कान, गला जैसी 58 सामान्य उपचार में सर्जरी की इजाजत दे दी गयी है। बता दें कि काउंसिल ऑफ मेडिसीन की ओर से कुछ दिनों पहले ही यह आदेश दिया गया था।

केंद्र सरकार की ओर से आयुर्वेद के विद्यार्थियों को सर्जरी की अनुमति देने वाले इस कदम को मिक्सोपैथी करार दिया गया है।

LIVE TV