घर का कबाड़ गलत दिशा में रखा तो झेलनी पड़ सकती हैं परेशानी, चुने सही दिशा

अक्सर लोग बड़े ही दिल से अपने सपनो का आशियाना बनाते हैं। लेकिन अपने ही द्वारा बनाए गए महल में हमेशा परेशान रहते हैं। यही सब देखकर उनका दिल नए घर की खुशी को भूलकर अपनी समस्या के हल की तलाश में इधर-उधर भटकता ही रहता है। इसकी असल वजह क्या है वो आज हम आपको बताते हैं।

कबाड़

अगर घर का समान सही दिशा में रखा जाए तो घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का ही संचार होता है। यही अगर इसके विपरीत काम किया जाए तो घर में सब कुछ खराब हो जाता है। कई बार लोग जो समान उनके इस्तेमाल का नहीं है उसको भी अपने घर में संजो कर रखते हैं। यही उनकी परेशानी का सबसे बड़ा कारण बनता है।

ईशान कोण यानि कि उत्तर-पूर्व की दिशा इस दिशा को देवी-देवताओं को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। इसलिए इस दिशा में कभी भी कोई अनावश्यक समान न रखें। ऐसा करने से हमेशा धन का हानि होती है।

यह भी पढ़े: बड़ो के चरण छूने से केवल आशीर्वाद ही नहीं मिलता, होते हैं ये बड़े चमत्कार

घर में कभी भी भारी भरकम समान नहीं होना चाहिए। कभी रखना भी पड़े तो भारी समान को नैऋत्य कोण यानि की पश्चिम-दक्षिण दिशा में ही रखना चाहिए। ईशान कोण को या तो खाली रखें या इस जगह में हल्का सामान रखें।

घर में मंदिर को सबसे पवित्र माना गया है। इसलिए मंदिर को हमेशा ईशान कोण में ही रखना चाहिए। उत्तर या पूर्व दिशा में पूजा स्थल हो तो उसकी जगह बदलने की आवश्यकता नहीं है। ये दिशाएं भी मंदिर के लिए शुभ रहती है।

LIVE TV