खुलासा : 10,000 साल पहले ऐसे हुआ करते थे अंग्रेज

नई दिल्ली। लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम (NHM) के वैज्ञानिकों ने बड़ा दावा किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि हमारे पूर्वज आज से लगभग 10 हजार वर्ष पहले गोरा नहीं काला हुआ करते थे। ब्रिटेन के वैज्ञानिक और पुरातत्व विभाग ने दस साल पुराने कंकाल की मदद से यह बात पता लगाई है।

हमारे पूर्वज

दरअसल ब्रिटेन के वैज्ञानिकों का मानना है कि उनके पूर्वजों का पौराणिक काल में जो शारीरिक ढांचा हुआ करता था, वह पूरी तरह से वर्तमान के समय से भिन्न हुआ करता था। उन्होंने इस बात का पता लगाने के लिए करीब 10 हजार साल पहले की एक कंकाल पर प्रयोग भी किया है।

वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि ब्रिटेन के लोग पौराणिक काल में बेहद काले दिखते थे। साथ ही उनकी  आंखें नीली और बाल भूरे थे। प्रयोग के दौरान उन्होंने ने पाया कि पुतले की खोपड़ी में एक बड़ा छेद है, जिससे पता चलता है कि उनकी मृत्यु हिंसा के कारण हुई थी।

यह भी पढ़ें :-‘पैड वुमन’ बन कायम की मिसाल, लाखों की सैलरी भी रोक नही पाई रास्ता

लंदन के पुरातत्व विभाग ने बताया कि ये कंकाल शेडर मैन छेडर गॉज, सॉमरसेट की गॉफ गुफा में मिला और यह कंकाल 10,000 साल पुराना है।

कंकाल की मदद से एड्री और अल्फोंस केनिस नाम के वैज्ञानिकों ने एक पुतला बनाया। पुतला डीएनए की मदद से तैयार किया गया और फिर इन वैज्ञानिकों ने दावा किया कि 10 हजार साल पहले ब्रिटेन के नागरिक कैसे दिखते थे।

इस पुतले को बनाने वाले वैज्ञानिक अल्फोंस के मुताबिक लोग अपनी मातृभूमि के आधार पर दावा कर देते हैं कि उनके पूर्वक कैसे दिखते होंगे। उनका रंग और नाक-नक्श कैसा होगा, लेकिन इस खोज ने साबित कर दिया है कि हम अपने पूर्वजों से बिल्कुल अलग हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनके पूर्वज उनकी तरह गोरे नहीं बल्कि काले थे।

LIVE TV