
मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों शादी की शहनाई ही बज रही है। पहले सोनम कपूर फिर नेहा धूपिया एक-एक करके हर कोई शादी के बंधन में बंधता जा रहा है। इन दोनों के बाद एक और सेलिब्रिटी का नाम इस लिस्ट में शुमार हो गया है। बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया की शादी भी होने जा रही है।
हिमेश रेशमिया की शादी की खबर भी उनके फैंस को सरप्राइज के तौर पर मिली है। कुछ दिनों पहले तक किसी को भी इसकी जानकारी नहीं थी। हिमेश अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सोनिया कपूर से शादी करने जा रहे हैं। आज ही हिमेश और सोनिया की शादी है।
ये शादी हिमेश के ही घर पर होगी। शादी बहुत ही सादगी से होगी। इसमें घर के लोग और कुछ करीबी ही शामिल होंगे। यह हिमेश की दूसरी शादी है इससे पहले उन्होंने 1995 में कोमल से शादी की थी जो कि टिक नहीं पाई और दोनों का पिछले साल 2017 को डिवोर्स हो गया।
यह भी पढ़ें:पोखरण-2 के 20 साल को ट्रिब्यूट देते हुए लॉन्च हुआ ‘परमाणु’ का ट्रेलर
कुछ लोगों का मानना है कि हिमेश और कोमल का रिश्ता सोनिया की वजह से ही टूटा था। हालांकि इसपर हिमेश का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं हैं। उनके मुताबिक अलग होने के बावजूद दोनों के बीच अच्छा ताल मेल हैं।