हिमाचल की 68 सीटों पर मतदान शुरू, ‘वीर’ रहेंगे या ‘प्रेम’ होगा फैसला

हिमाचलशिमला। हिमाचल प्रदेश में सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। राज्य के सभी 68 निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है। मैदान में 62 विधायकों सहित 337 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वोटिंग शाम 5 बजे तक होगी। मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चुनाव से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर लोगों से कहा कि “आज देवभूमि हिमाचल प्रदेश में मतदान का दिन है। मेरी विनती है कि सभी मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में भाग लें और भारी संख्या में मतदान करें”।

दिल्ली के बाद लखनऊ में जहरीली हवाओं का कहर, एडवाइजरी जारी

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, 10 मंत्री, आठ मुख्य संसदीय सचिव, विधानसभा के उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और एक दर्जन से ज्यादा पूर्व मंत्री समेत अन्य चुनावी मुकाबले में हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सत्तारुढ़ कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री धूमल की अगुवाई में बीजेपी सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

वीरभद्र का आखिरी चुनाव

कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा वीरभद्र सिंह हिमाचल में 6 बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं। वीरभद्र 25 साल की उम्र में सांसद बनने का इतिहास भी रच चुके हैं। इस समय इनकी उम्र 80 साल है। 55 साल से बेताज बादशाह माने जाने वाले वीरभद्र सिंह ने कहा कि ये उनका आखिरी चुनाव है। वीरभद्र सिंह अर्की सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

हिमाचल का समीकरण

कुल सीटें – 68

प्रत्याशी – 337

पुरुष प्रत्याशी – 138

महिला प्रत्याशी – 19

कुल मतदाता – 50,25,941

पुरुष मतदाता -25,68,761

महिला मतदाता – 24,57,166

ट्रांसजेंडर मतदाता – 14

हिमाचल चुनाव: धर्मशाला में मतदान को लेकर तिब्बती विभाजित

हिमाचल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव करवाने को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, लेकिन यदि मतदान केंद्रों पर ज्यादा लोग होंगे तो मतदान का समय भी बढ़ाया जा सकता है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर केंद्र पर पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात होंगे। प्रदेश में 11300 पुलिस के जवान तैनात किए गए है, जबकि 5430 होमगॉर्ड के जवान राज्य से तैनात हैं, जबकि एक हजार होमगॉर्ड उत्तराखंड से बुलाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में इस बार 18 राजनीतिक दलों के 337 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सबसे ज्यादा उम्मीदवार कांगड़ा में हैं, जहां से 12 उम्मीदवार हैं, जबकि झाडूता में सिर्फ दो उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में हैं।

 

LIVE TV