सीएम योगी की पदयात्रा शुरू, किचेरी से चलकर जाएंगे कन्नूर

पदयात्रालखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज किचेरी से कन्नूर तक पदयात्रा के लिए निकल चुके है। यह पदयात्रा 10 किमी लंबी है और इसके लिए कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है।

केरल में आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या के लिए भाजपा वहां की वामपंथी सरकार को जिम्मेवार मानती है जिसके विरोध में अमित शाह ने 15 दिन की जनरक्षा यात्रा शुरू की है।

गौरी लंकेश की हत्या के खिलाफ 5 अक्टूबर को दिल्ली में रैली

बता दें कि केरल में पिछले कई सालों से सत्तारूढ़ वामपंथी गठबंधन सरकार और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के कार्यकर्ताओं में संघर्ष चल रहा है।

इसी दौरान संघ के कई कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। जिस पर संघ परिवार और भाजपा कड़ी आपत्ति जता रहे है।

श्रीनगर हमलाः बदला लेने के इरादे खाक, बीएसएफ की चुस्ती ने टाला बड़ा नुकसान

हाल के दिनों में संघ की ओर से केरल सहित देश भर में गोष्ठियां आयोजित की गईं और आरोप लगाया गया कि हत्याओं के पीछे सत्तारूढ़ वामपंथी गठबंधन सरकार का हाथ है।

हत्याओं में उनके कैडर के लोग संलिप्त हैं और उनको सत्तापक्ष का संरक्षण हासिल है। इसके विरोध में भाजपा के वरिष्ठ नेता भी केरल का दौरा कर चुके हैं। इसी क्रम में बुधवार को अमित शाह का भी दौरा है।

 

LIVE TV