साजिश के साए के बीच महफूज नहीं सलमान की जान, जारी हुआ हाई अलर्ट

मुंबई। सलमान खान पर मंडरा रहा जान का खतरा अभी तक टला नहीं है। कुछ दिन पहले हरियाणा पुलिस ने सलमान की हत्‍या की साजिश करने वाले आरोपी संपत नेहरा को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया था। ओरापी की गिरफ्तारी के बाद उनके सभी फैंस और करीबि‍यों ने राहत की सांस ली थी। हर किसी को लगा था कि सलमान अब महफूज है। सलमान से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसके बाद लोगों का डर फिर जिंदा हो गया है।

मुंबई में हाई अलर्ट

सलमान की जान अभी भी जोखिम में है। उनकी जान पर मंडरा रहा खतरा अभी तक टला नहीं है। इसके चलते पुलिस ने मुंबई में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इसी वजह से गैलेक्‍सी अपार्टमेंट की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, ‘सम्पत के तीनों साथी राजू, अंकित, अक्षय शूटर हैं। ये तीनों शख्स सलमान को खतरा पहुंचा सकते हैं।’

इसे लेकर सलमान के पिता सलीम खान ने बताया, ‘ सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जोकि एक अच्छी टीम है। परिवार के लिए चिंता सलमान को मिल रही धमकियों की नहीं बल्कि उनकी सुरक्षा को लेकर है, जिसकी अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है। हमें मुंबई पुलिस पर विश्वास है कि वो अपना काम बेहतरीन तरीके से निभाएंगे।’

बता दें, सलमान को जान से मारने की धमकी कई बार मिल चुकी है। पिछली बार सुनवाई के दौरान भी गैंग्स्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को जोधपुर में जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद सलमान के बैर‍क की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने कुछ दिन पहले सलमान की हत्या की साजिश का खुलासा किया था। बिश्नोई गैंग के गुर्गे संपत नेहरा को सलमान की हत्‍या की साजिश के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें:  गर्लफ्रेंड की खोपड़ी फोड़ने के बाद 9 दिन से छिपा बॉलीवुड का ‘नाग’ गिरफ्तार

वह सलमान को मारने के लिए पूरी प्‍लानिंग कर चुका था। नेहरा ने उनके घर की रेकी तक कर ली थी। उसने घर की कुछ तस्‍वीरें भी क्लिक की थीं। साथ ही उसने घर से बालकनी तक की दूरी भी नांप ली थी। खबरों के मुताबिक, नेहरा ने सलमान को मारकर देश छोड़ देने की प्‍लानिंग की थी।

LIVE TV