दिनभर के तनाव के बाद मेडिटेशन से खुद को करें हील

दिनभर काम और थकान के बाद आराम करना भी बनता है।अपने शरीर को थोड़ा सा आराम देने के लिए योगा से अच्छा कुछ और हो ही नहीं सकता है। लेकिन योगा करने का भी सही समय होता है। कुछ लोग शाम को योग करते हैं तो कुछ लोग सुबह के समय। आज हम आपको योग करने के कुछ आसान से तरीके बताने जा रहे हैं।

मेडिटेशन

समय निकालें

कुछ लोगों को योग ना करने का यह बहाना होता है कि उनको समय ही नहीं मिला। इसलिए आप चाहें जितना भी थक रहे हो योग के कुछ समय अवश्य निकालें। अगर ईआप दिनभर में अपने लिए 30 मिनट का भी समय निकाल लेंगे तो आपके लिए बहुत अच्छा होगा। अपने लिए समय निकालने के लिए खुद के शेड्यूल को फिर से चेक करें।

मेडिटेशन तकनीक चुनें

अपने अनुसार आप कोई मेडिटेशन तकनीक चुनें जैसे कंसन्ट्रेशन मेडिटेशन, माइंडफुल मेडिटेशन, विपाशना मेडिटेशन, ज़ेन मेडिटेशन आदि में से कोई तकनीक चुन सकते हैं और इसका अभ्यास करें।

यह भी पढ़ें: बाजीराव का डैशिंग लुक पाने में आ रही है परेशानी, तो ट्राई करें ये आसान तरीका

शांत जगह ढूढ़ें

जब भी आप मेडिटेशन करने बैठे ऐसी स्थान का चुनाव करें जहां शांति हो। क्योंकि अपने विचारों पर काबू पानी थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए ध्यान भटके उसके लिए शांत जगह का चुनाव करें।

ईवनिंग मेडिटेशन 

शुरुआत में मेडिटेश का अभ्यास आपके लिए थोड़ा कठिन हो सकता है लेकिन इसको आसान बनाने के लिए आप मेडिटेशन करते वक्त शांत और मन को अच्छा लगने वाला संगीत सुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: लम्बी बीमारी के बाद बॉलीवुड और हॉलीवुड में धमाल करेंगे इरफान खान

अभ्यास करें

केवल एक दिन मेडिटेशन करने से कुछ नहीं होता है। अगर आप अपने विचारों में तेजी लाना चाहते हैं तो आपको लगातार अभ्यास करना होगा। रोज सुबह या शाम को अपने लिए 30 मिनट का समय जरूर निकालें।

 

LIVE TV