अभी-अभी : गुजरात चुनाव से पहले ही भाजपा की बड़ी जीत, इस झटके से विरोधियों के हलक में आई…

गुजरात चुनाव का समयअहमदाबाद। जैसे-जैसे गुजरात चुनाव का समय करीब आ रहा है उसी हिसाब से सभी राजनीतिक पार्टियां भी राज्य में अपनी जड़ें जमाने को लेकर दिन रात मेहनत करने में जुटी हुई हैं। एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय की नजाकत को समझते हुए अपने गृह राज्य के दौरे में जुटे हैं तो वहीं कांग्रेस के युवराज भी इस बार किसी भी हाल में हार का मुंह नहीं देखना चाहते जिसके चलते उन्होंने हाल ही में गुजरात में महारैली की थी। लेकिन हाल ही में गुजरात से भाजपा के लिए ऐसी खुशखबरी आई है जिसने आने वाले विधानसभा चुनावों में उसकी जीत का रास्ता कुछ हद तक आसान कर दिया है।

अमेठी में गरजे अमित शाह, राहुल से मांगा तीन पीढ़ियों का हिसाब

दरअसल हाल ही में गुजरात में हुए स्थानीय निकाय उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत हासिल हुई है। उसने यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 सीटों में से 6 सीटें अपने नाम कर ली हैं। इससे पहले इन आठ सीटों में से भाजपा के पास केवल दो ही सीटें थीं। भाजपा ने जिन सीटों पर बाजी मारी है उनमें बोरियावी, माहुधा, विजापुर, पाटन, तलाला सीटें शामिल हैं। इसके अलावा उसने गांधीनगर जिले की रंधेजा तालुका पर भी जीत दर्ज की है।

दिल्ली मेट्रो आपकी जेब खाली करने को तैयार, 5 महीने में डबल हुआ किराया

महाराष्ट्र ने जीत का जश्न किया दुगुना

गुजरात ही नहीं भाजपा ने महाराष्ट्र में भी शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए यहां हुए ग्राम पंचायत चुनाव में भी बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर महाराष्ट्र की जनता को उन पर भरोसा करने के लिए बधाई भी दी है। इस मौके पर वे महाराष्ट्र भाजपा कार्यकर्ताओं को भी नहीं भूले। इसके साथ साथ महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पीएम मोदी को शुक्रिया अदा किया।

LIVE TV