Google Play Music ऐप के यूजर्स नही कर सकेंगे इसका इस्तेमाल, गाना सुनने के लिए खोज लें कोई और ऐप

Google कंपनी के द्वारा बनाए गए सभी ऐप्स लोगों को काफी पसंद आते हैं। वही गुगल ने इस बीच अपने म्यूजिक ऐप को लेकर एक चौकाने वाली घोषणा कर दी है। गूगल कुछ दिनों पहले अपने म्यूजिक ऐप को बंद करने को लेकर योजना बना रहा था। वहीं इस बीच गूगल ने अपने इस ऐप को आधिकारिक तौर से बंद करने का फैसला कर लिया है। यदि आप भी इस ऐप का उपयोग गाना सुनने के लिए करते थे तो यह खबर आप के लिए बेहद निराशाजनक साबित हो सकती है। जानकारी के मुताबिक गूगल अपने यूजर्स को Youtube Music ऐप का इस्तमाल करने को कह रहा है।

बताया जा रहा है कि गूगल ने अपने इस ऐप को यूट्यूब म्यूजिक पर शिफ्त कर दिया है। यह बात गूगल के म्यूजिक ऐप को खोलने पर स्पष्ट हो जाती है। यदि अब आप इस ऐप को खोलते हैं तो यह लिखा हुआ पाएंगे कि आप गाना सुनने के लिए यूट्यूब म्यूजिक का इस्तमाल कर सकते हैं।
आपको बतादें कि कुछ लोग तो यह सोंच रहे होंगे कि इस ऐप पर जो उन्होंने प्ले लिस्ट बनाई थी उसका क्या तो आप जान लीजिए कि आपके यूट्यूब म्यूजिक डाउनलोड करते ही आपका सारा डाटा सिंक हो जाएगा जिससे आप लॉगिन करके पहले की तरह इस्तमाल कर सेकेंगे।

कंपनी ने आपकी कीमती जानकारियों को सहेजकर रखा है और आपका सभी कंटेंट यूट्यूब म्यूजिक पर ट्रांसफर कर दिया गया है। गूगल के इस ऐप को 2011 में बीटा वर्जन के साथ लॉन्च किया गया था। जानकारी के लिए बतादें कि यूट्यूब म्यूजिक के इस ऐप को इस्तमाल करने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा हालांकी इस ऐप को आप पहले 1 महीने के लिए फ्री में उपयोग कर सकते हैं।

LIVE TV