यूपी-दिल्ली में आज सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा, चेक करें Gold-Silver के ताजा रेट के अपडेट

Gold-Silver Price Update: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव बरकरार है। वहीं शादियों का सीजन चलते आज सोने (Gold-Silver) की कीमत में थोड़ी बढ़त देखी जा रही है। वहीं चांदी की कीमत में तेजी आई है। चलिए जानते हैं कि दिल्ली और यूपी में सोने-चांदी खरीदना आज कितना महंगा हो गया है।

दिल्ली में आज सोने -चांदी का क्या है रेट?

भारत की राजधानी दिल्ली में आज सोने की कीमत में थोड़ा इजाफा देखा जा रहा है। गुड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक आज दिल्ली में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 47 हजार 400 रुपये हो गया है। वहीं कल 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 47 हजार रुपये था। 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव आज 51 हजार 700 रुपये हो गया है। जबकि कल 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 51 हजार 280 रुपये था। बात करें चांदी की तो दिल्ली में आज चांदी के दाम में तेजी आई हैं। आज 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 63 हजार 800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

दिल्ली में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का ये है आज का भाव

1 ग्राम सोने का भाव – 4 हजार 740 रुपए
8 ग्राम सोने का भाव – 37 हजार 920 रुपए
10 ग्राम सोने का भाव – 47 हजार 400 रुपए
100 ग्राम सोने का भाव – 4 लाख 74 हजार रुपए
दिल्ली में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव

1 ग्राम सोने का भाव – 5 हजार 170 रुपए
8 ग्राम सोने का भाव – 41 हजार 360 रुपए
10 ग्राम सोने का भाव – 51 हजार 700 रुपए
100 ग्राम सोने का भाव – 5 लाख 17 हजार रुपए


उत्तर प्रदेश में आज सोना -चांदी कितना हुआ महंगा?

यूपी के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में आज तेजी देखी जा रही है. वहीं चांदी की कीमत भी बढ़ गई है। चलिए यहां जानते हैं राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोना किस कीमत पर खरीदा जा सकता है।

लखनऊ में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का क्या है आज का रेट

1 ग्राम सोने का भाव – 4 हजार 755 रुपए
8 ग्राम सोने का भाव – 38 हजार 40 रुपए
10 ग्राम सोने का भाव – 47 हजार 550 रुपए
100 ग्राम सोने का भाव – 4 लाख 75 हजार 500 रुपए


लखनऊ में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव

1 ग्राम सोने का भाव – 5 हजार 185 रुपए
8 ग्राम सोने का भाव – 41 हजार 480 रुपए
10 ग्राम सोने का भाव – 51 हजार 850 रुपए
100 ग्राम सोने का भाव – 5 लाख 18 हजार 500 रुपए

लखनऊ में आज चांदी की ये है कीमत

वहीं लखनऊ में आज 1 किलोग्राम चांदी का मूल्य 63 हजार 800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है ।

LIVE TV